Bhojpuri Video: नवरात्रि से पहले इंटरनेट पर छाया पवन सिंह का ये भोजपुरी गीत, पार किए इतने मिलियन व्यूज

Bhojpuri Video Pawan singh

Bhojpuri Video: नवरात्रि शुरू होने जा रहे हैं, लेकिन उससे पहले ही नवरात्रि के गाने इंटरनेट पर छाए हुए हैं। बता दें कि खासतौर पर फैन्स को भोजपुरी नवरात्रि गीत खास पसंद होते हैं। वहीं अब नवरात्रि से पहले पवन सिंह का एक मोस्ट पॉपुलर भोजपुरी गीत यूट्यूब पर छा गया है। बता दें कि लोग तो इस वीडियो को बार-बार देखना पसंद कर रहे हैं।

इंटरनेट पर छा गया पवन सिंह का नवरात्रि गाना

पवन सिंह और शिल्पा राज की आवाज में गाया गया ये गाना 'माई के नेवतले बानी' है। इस गाने ने इंटरनेट पर धूम मचा दी है। वीडियो में देखा जा सकता है कि भोजपुरी सिंगर खेसारी लाल यादव देवी गीत गाने में खोए नजर आ रहे हैं। उनकी सुरीली आवाज उनका अंदाज फैन्स का दिल जीत रहा है। पवन सिंह का यह गाना पुराना है, लेकिन आज भी यह गाना फैन्स द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। इस गाने को यूट्यूब चैनल गणनायक पर शेयर किया गया है। यह वीडियो साल 2023 में इस यूट्यब चैनल पर अपलोड किया गया था। जो आज भी काफी पसंद किया जा रहा है।

यूट्यूब पर पार हुए इतने मिलियन व्यूज

बता दें कि यूट्यूब पर इस गाने के अभी तक 7 मिलियन व्यूज पूरे हो चुके हैं। इस गाने के लिरिक्स की बात करें तो इस गाने के लिरिक्स लालू यादव ने लिखे हैं। संगीत सरगम आकाश ने दिया है और इस गाने में पवन सिंह का साथ देती नजर आ रही हैं भोजपुरी की हिट एक्ट्रेस डिंपल सिंह। बता दें कि पवन सिंह और डिंपल सिंह की जोड़ी की काफी जमती है। दोनों एक साथ कई गानों में साथ नजर आ चुके हैं।

चर्चाओं में बने हैं पवन सिंह

बता दें कि पवन सिंह को पावर स्टार भी कहा जाता है, लेकिन इन दिनों वह अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चाओं में हैं। जहां एक तरफ उनकी पत्नी ज्योति सिंह उनके लिए तड़प रही हैं। वहीं दूसरी ओर अंजली राघव का उनको छेड़ना चर्चा का विषय बन गया है। खैर आपको बता दें कि पवन सिंह इन दिनों राइज एंड फॉल शो में नजर आ रहे हैं जिस वजह से वह लगातार हेडलाइन में बने नजर आ रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X