Bhojpuri Video: पवन सिंह के गाने 'कजरा मोहब्बत वाला' ने तोड़ा रिकॉर्ड, वीडियो पर आए 51 मिलियन व्यूज

Bhojpuri Video: पवन सिंह को भोजपुरी इंडस्ट्री का पावर स्टार कहा जाता है और आपको बता दें कि आज के वक्त में वह किसी भी पहचान के मोहताज नहीं है। उनकी फिल्मों से लेकर उनके गानों तक को काफी पसंद किया जाता है। आए दिन पवन सिंह का कोई ना कोई नया गाना भी रिलीज होता रहता है और फैंस के दिलों पर राज करता है।
अब इसी बीच आपको बता दें कि पवन सिंह का एक गाना जमकर सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है और फैंस के बीच में चर्चा का विषय बना हुआ है। दरअसल हम पवन सिंह के गाने 'कजरा मोहब्बत वाला' की बात कर रहे हैं। पवन सिंह के साथ में इस गाने में सुभाश्री कर को देखा जा रहा है और दोनों के बीच में रोमांस भी देखने को मिल रहा है।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि पवन सिंह के इस गाने को काफी ज्यादा फैन्स द्वारा पसंद किया जा रहा है और दोनों के बीच में वीडियो में जमकर रोमांस से लेकर डांस भी देखने को मिल रहा है। सुभाश्री कर का यह अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है। सुभाश्री कर अपनी अदाओं को बिखेरती हुई देखी जा सकती हैं।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि पवन सिंह के इस गाने को सारेगामा हम भोजपुरी नाम के एक यूट्यूब चैनल से तकरीबन 4 महीने पहले रिलीज किया गया था। खान की इसके बावजूद भी उनका यह गाना अभी भी ट्रेंड कर रहा है और इतना ही नहीं सिर्फ 4 महीने के अंदर इस वीडियो पर 51 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज आ चुके हैं।
पवन सिंह का गाना यह काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है। इतना ही नहीं आपको बता दें कि इस गाने को पवन सिंह और शिल्पी राज ने मिलकर गाया है। आशुतोष तिवारी ने लिरिक्स लिखे हैं और म्यूजिक देने का काम प्रियांशु सिंह ने किया है। डायरेक्टर और कोरियोग्राफर लकी विश्वकर्मा हैं।


Click it and Unblock the Notifications