Bhojpuri Video: पवन सिंह के इस गाने ने तोड़ दिए सारे रिकॉर्ड, Youtube पर पार हुए 418 मिलियन व्यूज

Bhojpuri Video: भोजपुरी इंडस्ट्री के पावर स्टार कहे जाने वाले एक्टर पवन सिंह के गानों और फिल्मों पर तो फैन्स फिदा रहते हैं। फैन्स तो पवन सिंह के नए गाने और उनकी फिल्मों के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार करते हैं, लेकिन आपको बता दें कि पवन सिंह इतने पॉपुलर एक्टर हैं कि उनके नए तो नए पुराने भी वीडियो ट्रेंडिंग लिस्ट में छाए रहते हैं। फिलहाल तो पवन सिंह के हाल ही में एक पुराने वीडियो ने रिकॉर्डतोड़ दिए हैं। बता दें कि यूट्यूब पर तो यह वीडियो छा गया है।
पवन सिंह के इस गाने ने मचाई धूम
पवन सिंह और शिवानी सिंह के इस गाने धनी हो सब धन ने इंटरनेट पर धूम मचा दी है। वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि पवन सिंह भोजपुरी हसीना के साथ भरे बाजार में रोमांस करते नजर आ रहे हैं। आसपास की भीड़ और गाने के बोल इस वीडियो में चार चांद लगा रहे हैं। बता दें कि यह गाना दो साल पहले आशी म्यूजिक नाम के यूट्यूब चैनल पर शेयर किया गया था। जिसपर अब इतने व्यूज आ गए हैं कि मेकर्स भी खुशी से झूम उठे हैं। बता दें कि इस वीडियो पर अभी तक 418 मिलियन व्यूज आ चुके हैं इन व्यूज से तो आप समझ ही सकते हैं कि फैन्स को पवन सिंह का यह गाना कितना पसंद आ रहा है।
पवन सिंह की मीठी आवाज ने लगाए चार चांद
आपको बता दें कि इस गाने को पवन सिंह और शिवानी सिंह ने मिलकर गाया है। दोनों का खूबसूरत तालमेल इस गाने में चार चांद लगा रहा है। इस गाने के लिरिक्स आशुतोष तिवारी ने लिखे हैं और म्यूजिक प्रियांशु सिंह ने दिया है। इस गाने में टीम का शानदार टीम वर्क साफ झलक रहा है।


Click it and Unblock the Notifications