Bhojpuri Video: हसीना को कंधे पर उठा पवन सिंह ने किया ताबड़तोड़ डांस, देखते रह गए लोग दबंग अंदाज...

Bhojpuri Video: भोजपुरी एक्टर पवन सिंह को पावर स्टार भी कहा जाता है। उनके वीडियो इंटरनेट पर कहर ढा देते हैं। लोगों को पवन सिंह के वीडियो इतने पसंद आते हैं कि फैन्स तो उनके पुराने से पुराने वीडियो पर प्यार बरसाते हैं। वहीं हाल ही में पवन सिंह का एक पुराना वीडियो इंटरनेट पर बेहद पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि पवन सिंह भोजपुरी हसीना के साथ हद से ज्यादा रोमांटिक होते दिख रहे हैं।
इंटरनेट पर छा गया पवन सिंह का रोमांटिक गाना
पवन सिंह के वायरल हो रहे इस गाने का नाम है 'पांचे के नाचे अइहा' इस वीडियो में देखा जा सकता है कि पवन सिंह भोजपुरी हसीना के साथ जबरदस्त डांस करते नजर आ रहे हैं। दोनों का रोमांस और दोनों की शानदार केमिस्ट्री देख फैन्स तो दोनों के इस वीडियो पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं। बता दें कि दोनों का यह वीडियो इंटरनेट पर आग लगा रहा है। पवन सिंह का यह वीडियो 2 साल पुराना है जिसे वेब डीजे धमाका नाम के यूट्यूब चैनल पर शेयर किया गया है। पवन सिंह का यह वीडियो इतना पसंद किया जा रहा है कि इस वीडियो पर 93 मिलियन व्यूज आ चुके हैं।
निजी जिंदगी को लेकर चर्चाओं में हैं पवन सिंह
बता दें कि पवन सिंह की पत्नी ने उनपर कई आरोप लगाए हैं। पवन सिंह की पत्नी ज्योत सिंह का कहना है कि पवन सिंह उनके कॉल या मैसेज का रिप्लाई नहीं देते हैं। वह उनसे मिलने के लिए लखनऊ भी गई थीं, लेकिन पवन सिंह ने उनसे मिलने को मना कर दिया था। बता दें कि पवन सिंह की पत्नी का पोस्ट सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है।


Click it and Unblock the Notifications