Bhojpuri Video: 'ओढ़नी के हवा से...', रितु सिंह के साथ पवन सिंह ने लड़ाया इश्क, देखें नया गाना

Bhojpuri Video: भोजपुरी इंडस्ट्री काफी ज्यादा मशहूर हो चुकी है और आपको बता दें कि यहां के गाने सिर्फ देश में ही नहीं विदेशों में भी काफी मशहूर है। भोजपुरी सिनेमा में ऐसे काफी सारे सितारे भी है जो दर्शकों के दिलों पर राज करते हैं और इस लिस्ट में पवन सिंह से लेकर खेसारी लाल यादव और दिनेश लाल यादव निरहुआ जैसे कलाकारों का नाम शामिल है।
पवन सिंह को भोजपुरी इंडस्ट्री का पावर स्टार कहा जाता है और आपको बता दें कि अक्सर उनके नए से लेकर पुराने गाने ट्रेडिंग में बने रहते हैं। अब वह सिर्फ भोजपुरी में ही नहीं बल्कि बॉलीवुड में भी धमाल मचा रहे हैं। लेकिन अब इसी बीच पवन सिंह का एक नया गाना रिलीज हुआ है और दर्शकों द्वारा यह काफी पसंद भी किया जा रहा है।
इस गाने में पवन सिंह को रितु सिंह के साथ में देखा जा रहा है। गाने का नाम 'ओढ़नी के हवा से' है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि इस गाने को 'बजरंगी' फिल्म से लिया गया है। इस गाने में पवन सिंह मशहूर भोजपुरी एक्ट्रेस रितु सिंह के साथ में जमकर रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं। उनकी ओढनी पर एक्टर का दिल आ गया है।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि पवन सिंह का यह गाना आदर्श द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है और इसको आशी म्यूजिक नाम के एक यूट्यूब चैनल से शेयर भी किया गया है। इस गाने पर अभी तक 7 लाख से भी ज्यादा व्यूज आ चुके हैं और इसका सिलसिला लगातार बढ़ रहा है। इसे रिलीज हुए सिर्फ और सिर्फ अभी 2 दिन हुए हैं।


Click it and Unblock the Notifications