Bhojpuri Video: पवन सिंह के नए गाने ने मचाया धमाल, आस्था सिंह संग दिखीं नोक-झोंक, वीडियो हुआ वायरल

Bhojpuri Video: पवन सिंह को भोजपुरी इंडस्ट्री का सुपरस्टार माना जाता है और आपको बता दें कि वह आए दिन किसी न किसी वजह से चर्चा का विषय बने हुए भी नजर आ जाते हैं।उन्होंने भोजपुरी इंडस्ट्री में काफी बेहतरीन काम किया है और वह एक लाजवाब एक्टर होने के साथ-साथ एक मशहूर सिंगर भी माने जाते हैं।
पवन सिंह अभी के वक्त में सिर्फ भोजपुरी इंडस्ट्री में ही नहीं बल्कि बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी अपने गानों के चलते धमाल मचाते हुए नजर आ रहे हैं। लेकिन भोजपुरी इंडस्ट्री में पवन सिंह का एक अलग ही दबदबा देखने को मिलता है। आए दिन यूट्यूब पर भी उनका कोई ना कोई वीडियो वायरल होता हुआ नजर आता है और इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है।
वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि वह आस्था सिंह के साथ में जमकर रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में पवन सिंह और आस्था सिंह दोनों के बीच में नोक झोंक भी देखने को मिल रही है। हालांकि इसके बावजूद भी वह एक दूसरे पर प्यार लुटाने का कोई भी मौका हाथ से जाने नहीं दे रहे हैं।
दरअसल पवन सिंह और आस्था सिंह पर फिल्माई जाने वाली जी वीडियो कि हम बात कर रहे हैं उस गाने का नाम 'रसगुल्ला नियन गाल' है। इस गाने को कुछ ही घंटे पहले रिलीज किया गया है। इस गाने को सूर्यवंशम फिल्म से लिया गया है। इस पर 4 लाख से भी ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। इसका सिलसिला भी लगातार बढ़ रहा है और इस गाने को प्रियंका सिंह ने अपनी आवाज दी है। इसमें पवन सिंह ने भी उनके साथ दिया है।


Click it and Unblock the Notifications











