Bhojpuri Video: 'राजाजी के दिलवा...', पवन सिंह ने शिवानी सिंह संग लगाया इश्क़ का तड़का, देखें वीडियो

Bhojpuri Video: भोजपुरी सिनेमा अभी के समय पर काफी ज्यादा चर्चा का विषय बना रहता है और आपको बता दें कि यहां पर ऐसे काफी सारे सितारे हैं जिन्होंने लोगों के दिलों पर अपनी एक खास जगह बनाई है। इस लिस्ट में पवन सिंह का नाम भी शामिल है और आपको बता दें कि उन्हें भोजपुरी का पावर स्टार भी कहा जाता है।
पवन सिंह सिर्फ भोजपुरी इंडस्ट्री में ही नहीं बल्कि बॉलीवुड सिनेमा में भी काफी ज्यादा सुर्खियों में रहते हैं। कुछ वक्त पहले श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की फिल्म 'स्त्री 2' में उन्होंने 'आई नहीं' गाने से पूरे बॉलीवुड में धमाल मचा दिया। हालांकि आपको बता दें कि पवन सिंह जितने अच्छे गायक हैं उससे कहीं ज्यादा अच्छे एक्टर भी हैं।
पवन सिंह को कई सारी भोजपुरी फिल्मों में देखा जा चुका है और आपको बता दें कि यूट्यूब पर भी उनके आए दिन कोई ना कोई वीडियो और गाने वायरल होते हुए नजर आ जाते हैं। अब इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है और उनका एक वीडियो तेजी से वायरस होता हुआ नजर आ रहा है। वीडियो में उन्हें शिवानी सिंह के साथ में डांस और रोमांस करते देखा जा सकता है।
पवन सिंह और शिवानी सिंह पर फिल्माए जाने वाले जी वीडियो कि हम बात कर रहे हैं उसका नाम 'राजाजी के दिलवा' है। दोनों का यह वीडियो लोगों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है और साथ ही साथ यह सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है। इस गाने को भी खुद पवन सिंह और शिवानी सिंह ने अपनी आवाज दी है।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि पवन सिंह के इस वीडियो को डीआरएस म्यूजिक नाम के एक यूट्यूब चैनल द्वारा शेयर किया गया है और इस पर अभी तक 216 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। इसका सिलसिला लगातार बढ़ता ही जा रहा है और लोग भी जमकर कमेंट बॉक्स में इस जोड़ी की तारीफ कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications