Bhojpuri Video: पवन सिंह ने परी पांडे संग किया ज़ोरदार डांस, वीडियो ने काटा बवाल

Bhojpuri Video: भोजपुरी सिनेमा अभी के समय पर दर्शकों के दिलों पर राज कर रहा है और आपको बता दें कि यहां पर ऐसे कई सारे सितारे हैं जिन्होंने अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल भी जीता है। इस लिस्ट में दिनेश लाल यादव से लेकर निरहुआ तक का नाम शामिल है। लेकिन आज हम आपको भोजपुरी के पावर स्टार कहे जाने वाले पवन सिंह के नए गाने के बारे में बताने वाले हैं।
वैसे तो आपको बता दें कि पवन सिंह एक जबरदस्त एक्टर होने के साथ-साथ एक बेहतरीन गायक भी है। इसी बीच उनका एक नया वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और इतना ही नहीं यह दर्शकों द्वारा भी काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है। इस गाने में उनके साथ में परी पांडे नजर आ रही है। दोनों जमकर डांस और रोमांस करते हुए भी नजर आए।
पवन सिंह और परी पांडे के जिस गाने की हम बात कर रहे हैं उसका नाम 'उड़िये नु गईल निंदिया' है। इतना ही नहीं आपको बता दें की परी पांडे और पवन सिंह की इस गाने में केमिस्ट्री भी काफी लाजवाब नजर आ रही है। परी पांडे तो साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही है और वही वह पवन सिंह के साथ में जमकर ठुमके लगाती हुई भी नजर आई।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि पवन सिंह के इस गाने को भोजपुरिया दबंग सॉन्ग नाम के एक यूट्यूब चैनल पर शेयर किया गया है। इस गाने को खुद पवन सिंह और प्रियंका सिंह ने अपनी आवाज दी है। लिरिक्स लिखने का काम सोनू श्रीवास्तव ने किया है और म्यूजिक देने का काम छोटे बाबा ने किया है।
इसी के अलावा आपको बता दें कि पवन सिंह के इस नए गाने पर कर चार दिन के अंदर ही 7 लाख से भी ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वीडियो पर लगातार लोग कमेंट करते हुए भी नजर आ रहे हैं और यह गाना खूब ट्रेडिंग में भी बना हुआ है।


Click it and Unblock the Notifications