Bhojpuri Video: महाशिवरात्रि से पहले ट्रेंड हुआ पवन सिंह का 'ॐ नमः शिवाय' गाना, वीडियो पर आए ताबड़तोड़ व्यूज
Bhojpuri Video: पावर स्टार पवन सिंह आए दिनों सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। कभी अपनी निजी जिंदगी में चल रहे विवादों की वजह से तो कभी अपनी शानदार फिल्मों और गानों की वजह से। हाल ही में महाशिवरात्रि के अवसर पर पवन का एक पुराना गाना जमकर वायरल हो रहा है। जिसे लेकर सोशल मीडिया पर लोगों का भरपूर प्यार देखने को मिल रहा है। आइए जानते हैं इस धमाकेदार गाने के बारे में जिसने इंटरनेट हिला दिया है।

महाशिवरात्रि पर इस गाने ने मचा दी धूम
भोजपुरी इंडस्ट्री की फिल्मों और गानों की बात हो रही हो और उसमें पावर स्टार पवन सिंह का नाम शामिल ना हो ऐसा तो मुश्किल से ही देखने को मिलता है। पावर स्टार पवन सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री की जान हैं उनके फैन्स उनके गानों के लिए बेताब नजर आते हैं। फिलहाल तो हाल ही में पवन सिंह का एक पुराना गाना इंटरनेट पर छाया हुआ है। यह गाना महाशिवरात्रि के खास अवसर पर फिर से ट्रेंड कर रहा है।
इंटरनेट पर छाया पवन सिंह का गाना
बता दें इस गाने का नाम है 'ॐ नमः शिवाय' पावर स्टार के इस गाने को साल 2021 में मां अम्बा फिल्म के यूट्यूब चैनल पर रिलीज़ किया गया था। जिसपर अभी तक 17 मिलियन से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। इस गाने में पावर स्टार पवन सिंह भगवान शिव की आराधना में लीन दिखाई दे रहे हैं। वहीं पवन सिंह का यह अनोखा अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है। इस गाने में पवन सिंह और अलका झा ने अपनी आवाज़ दी है। वहीं इस गाने का म्यूजिक प्रियांशु सिंह ने दिया है। यूजर इस गाने को सुन भक्ति में लीन हो गए हैं और सोशल मीडिया पर भर-भर कर कमेंट कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











