Bhojpuri Video: पवन सिंह का नया गाना 'Pape Padi' बना मोस्ट ट्रेंडिंग सॉन्ग, 24 घंटे में आए इतने मिलियन व्यूज

Pawan Singh

Bhojpuri Video: भोजपुरी इंडस्ट्री में धमाल मचाने वाले एक्टर पवन सिंह (Pawan Singh) आए दिनों अपने देसी म्यूजिक वीडियो या पुराने वीडियो की वजह से सोशल मीडिया पर छाए रहते है। पवन सिंह को भोजपुरी इंडस्ट्री का सुपरस्टार ही नहीं सलमान खान भी कहा जाता है। उनके किसी भी वीडियो का आना यानी की इंटरनेट की दुनिया में तहलका मचाने के बराबर है।

रिलीज होते ही इंटरनेट पर छाया पापे पाड़ी गाना

फिलहाल तो हाल ही में पवन सिंह (Pawan Singh) ने फैन्स की भारी डिमांड पर अपना नया गाना पापे पाड़ी रिलीज कर दिया है। इस गाने ने रिलीज होती ही तहलका मचा दिया है। फैन्स तो इस गाने को सुनकर दीवाने हो गए हैं। इस वीडियो में पवन सिंह का डैशिंग लुक देख फैन्स तो पवन सिंह से अपनी नजरें हटा ही नहीं पा रहे हैं। बता दें कि पवन सिंह के साथ इस वीडियो में एक्ट्रेस शालिनी नजर आ रही हैं। दोनों की केमिस्ट्री और डांस मूव्स ने फैन्स को दीवाना बना दिया है। दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री ने जमकर व्यूज बटोरे हैं।

24 घंटे में आए इतने मिलियन व्यूज

आपको बता दें कि पवन सिंह (Pawan Singh) के इस वीडियो को रिलीज हुए अभी 24 घंटे हुए हैं और यह वीडियो यूट्यूब पर 3 मिलियन व्यूज पूरे करने जा रहा है। पवन सिंह का यह वीडियो यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है। इसी से आप अंदाजा लगा सकते हैं कि फैन्स को यह गाना कितना पसंद आ रहा है। बता दें कि पवन सिंह का नया गाना 'पापे पाड़ी' म्यूजिक मोहल्ला यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है। यह गाना लोगों को थिरकने पर मजबूर कर दे रहा है। फैन्स तो इस गाने की तारीफ करते थक नहीं रहे हैं। आपको बता दें कि पवन सिंह के इस गाने के लिरिक्स आशुतोष तिवारी ने लिखे हैं। इस गाने को डायरेक्ट विभांशू तिवारी ने किया है। टीम का शानदार टीम वर्क इस वीडियो में देखा जा सकता है।

Read more about: bhojpuri video pawan singh
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X