..................... Bhojpuri Video Pawan Singh New Song Nazar Viral With Ritu Singh - Hindi Filmibeat

Bhojpuri Video: पवन सिंह का एक और नया गाना मचा रहा धमाल, ऋतु सिंह संग किया ज़ोरदार रोमांस

Pawan Singh

Bhojpuri Video: पवन सिंह को भोजपुरी इंडस्ट्री का सुपरस्टार माना जाता है और आपको बता दें कि आए दिन वह किसी ना किसी वजह के चलते चर्चा का विषय बने रहते हैं। पवन सिंह अब सिर्फ भोजपुरी के ही नहीं बल्कि बॉलीवुड के भी पसंदीदा एक्टर और सिंगर माने जाने लगे हैं। यूट्यूब पर भी आए दिन उनके नए और पुराने वीडियो वायरल रहते हैं।

अब इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है और आपको बता दें कि पवन सिंह का हाल ही में एक नया वीडियो रिलीज हुआ। इस वीडियो में उनको भोजपुरी एक्ट्रेस रितु सिंह के साथ में देखा जा रहा है। दोनों जमकर डांस और रोमांस भी कर रहे हैं। दोनों का यह अंदाज लोगों द्वारा भी काफी पसंद किया जा रहा है।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि पवन सिंह और रितु सिंह के हम जिस गाने की बात कर रहे हैं उसका नाम 'नजर' है। इस गाने को पवन सिंह और अनुपम यादव ने अपनी आवाज भी है। म्यूजिक डायरेक्टर सरगम आकाश है तो वही लिरिक्स लिखने का काम रोशन सिंह विश्वास ने किया है। सोशल मीडिया पर यह गाना ट्रेंड कर रहा है।

इसी के अलावा पवन सिंह के इस वायरल हो रहे वीडियो को टाइम्स म्यूजिक भोजपुरी नाम के एक यूट्यूब चैनल द्वारा शेयर किया गया है। वीडियो पर अभी तक 2.8 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज आ चुके हैं और इसका सिलसिला भी लगातार बढ़ रहा है। कमेंट बॉक्स में भी दोनों की जोड़ी की खूब तारीफ हो रही है।

Read more about: ritu singh pawan singh
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X