Bhojpuri Video: छठ पर छाया पवन सिंह का नया गाना, 2 दिन में पार हुए इतने मिलियन व्यूज, इंटरनेट पर काटा गदर

Bhojpuri Video: पवन सिंह के नए पुराने वीडियो आते ही इंटरनेट पर छा जाते हैं। भोजपुरी इंडस्ट्री के पावर स्टार कहने जाने वाले पवन सिंह देश भक्ति, रोमांटिक और भक्ति गाने गाकर लोगों का दिल जीत लेते हैं। वैसे छठ के खास मौके पर पवन सिंह के गाने लोगों को खास पसंद आते हैं। पवन सिंह के छठ गानों पर मिलियंस से व्यूज आते हैं। छठ का त्योहार हो और पवन सिंह अपना नया गाना रिलीज ना करें ऐसा हो नहीं सकता।
पवन सिंह के नए गाने ने मचा दी धूम
बता दें कि छठ पूजा के मौके पर पवन सिंह का दो दिन पहले एक गाना रिलीज हुआ था जिसका नाम 'कवना कलमवां से लिखला करमवां' (Kawana kalamawa se likhal karamwa) है। बता दें कि पवन सिंह के इस गाने ने आते ही इंटरनेट पर धूम मचा दी है। इस गाने में पवन सिंह एक्ट करते नजर आ रहे हैं और इस गाने में पवन सिंह ने ही अपनी आवाद दी है। वहीं प्रियंका सिंह इस गाने में पवन सिंह का साथ देती नजर आ रही हैं। दोनों का यह गाना मां अम्मा फिल्म्स भक्ति नाम के यूट्यूब चैनल पर शेयर किया गया है और इस गाने ने आते ही धूम मचा दी है। बता दें कि इस गाने को रिलीज हुए 2 दिन ही हुए हैं और यह गाना 3.7 मिलियन व्यूज पार कर गया है। छठ के खास मौके पर इस गाने ने ट्रेंडिंग लिस्ट में अपनी जगह बना ली है।
इंटरनेट पर छा गया पवन सिंह का यह गाना
पवन सिंह के नए गाने के लिरिक्स अरुण बिहारी ने लिखे हैं। इस गाने में म्यूजिक प्रियांशु सिंह ने दिया है। इस गाने में पवन सिंह के साथ एक्ट्रेस वंदना यादव नजर आ रही हैं। दोनों का शानदार केमिस्ट्री इस गाने को और भी खूबसूरत बना रही है। गोल्डी जासवाल के डायरेक्शन में बना यह गाना यूट्यब पर फैन्स द्वारा बेहद पसंद किया जा रहा है। इस गाने पर आए व्यूज ही बता सकते हैं कि यह गाना फैन्स को कितना पसंद आ रहा है।


Click it and Unblock the Notifications