Bhojpuri Video: पवन सिंह के नए गाने 'काला ओढ़नी' ने मचाई धूम, रिलीज़ के 2 घंटे में ही बना ट्रेंडिंग

Bhojpuri Video: पवन सिंह को भोजपुरी इंडस्ट्री का पावर स्टार कहा जाता है और आपको बता दें कि वह अपने अंदाज की वजह से काफी ज्यादा पसंद किए जाते हैं। पवन सिंह एक ऑलराउंडर अभिनेता है और इतना ही नहीं वह एक्टिंग के साथ-साथ जबरदस्त सिंगिंग की वजह से भी काफी ज्यादा जाने जाते हैं।
आए दिन पवन सिंह के नए से लेकर पुराने वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते हुए नजर आते हैं और इसी बीच अब उनका एक नया गाना रिलीज हो चुका है। जो सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है और लगातार फैंस के बीच में छाया हुआ है। पवन सिंह हमेशा से ही अपने गानों के साथ-साथ अपनी फिल्मों को लेकर चर्चा में रहते हैं।
लेकिन अब इसी बीच पवन सिंह का नया गाना 'काला ओढ़नी' काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि वह काफी दमदार अंदाज में नजर आ रहे हैं और उनका ऐसा अंदाज लोगों को काफी पसंद भी आ रहा है। इस वीडियो में पवन सिंह के साथ में क्वीन शालिनी को भी देखा जा रहा है।
पवन सिंह के इस गाने को अभी 2 घंटे पहले ही रिलीज किया गया है और इसके बावजूद भी यह ट्रेंड में आ गया है। अब लगातार तेजी से फैंस के बीच में छाया हुआ है। इस गाने को पवन सिंह और शिल्पी राज ने मिलकर अपनी आवाज दी है। लिरिक्स लिखने का काम प्रिंस प्रियदर्शी ने किया है।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि पवन सिंह के इस नए गाने को ग्लोबल म्यूज़िक जंक्शन नाम के एक यूट्यूब चैनल से शेयर किया गया है और इसको अभी 2 घंटे पहले ही रिलीज किया गया है। सिर्फ 2 घंटे के अंदर ही इस वीडियो पर 2 लाख से भी ज्यादा व्यूज आ चुके हैं और इसका सिलसिला लगातार बढ़ रहा है।


Click it and Unblock the Notifications