..................... Bhojpuri Video: Pawan Singh New song Dhamaka out, romance with Trisha Kar Madhu - Hindi Filmibeat

New Song: पवन सिंह का जलवा! हाथ में पिस्टल दिल में प्यार, त्रिशा कर मधु को देख बेकाबू हुए पावर स्टार

Bhojpuri Video Pawan Singh

Bhojpuri Video Pawan Singh New Song: भोजपुरी इंडस्ट्री में फिर से हलचल मच गई है क्योंकि पवन सिंह का नया गाना रिलीज हो चुका है। जी हां, हाल ही में पवन सिंह का धमाकेदार गाना आउट हुआ इस गाने को देखकर फैन्स तो अपने होश ही खो बैठे हैं क्योंकि इस गाने में पवन सिंह के साथ नजर आ रही हैं भोजपुरी की बोल्डेस्ट एक्ट्रेस त्रिशा कर मधु। जी हां, त्रिशा के जलवे और पावर स्टार का स्टाइल इस गाने को और भी रंगीला बना रहा है।

पवन सिंह के नए गाने ने काटी गदर

पवन सिंह के ट्रेंड हो रहे इस गाने का नाम है 'धमाका'(Dhamaka) जिसमें त्रिशा कर मधु का सिज़लिंग अवतार देख फैन्स तो मदहोश हो गए हैं। वीडियो में पावर स्टार मुंह में सिगरेट दबाए और एक हाथ में पिस्टल पकड़े दिख रहे हैं। दोनों के तालमेल ने धूम मचा दी है। धमाका गाने को रिलीज हुए अभी कुछ घंटे ही हुए हैं और इस गाने ने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। बता दें कि इस गाने पर 1 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। ऐसी उम्मीद की जा रही है कि 24 घंटे में यह गाना नया रिकॉर्ड बना लेगा।

सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा गाना

बता दें कि पवन सिंह का नया गाना जबरदस्त ट्रेंडिंग लिस्ट में बना हुआ है, लेकिन बता दें कि इस गाने को ट्रेंडिंग बनाने के लिए सिर्फ पावर स्टार और त्रिशा कर मधु ने ही मेहनत नहीं की है बल्कि इस गाने के पीछे कई लोगों का हाथ है। इस गाने के लिरिक्स प्रिंस शान दुबे ने लिखे हैं, म्यूजिक शुभम राज ने दिया है और इस गाने को डायरेक्ट गोल्डी जायसवाल ने किया है। बता दें कि इस गाने को और भी मधुर बनाने के लिए पवन सिंह के साथ शिल्पी राज ने भी आवाज दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X