Bhojpuri Video: 'चदरिये में...', पवन सिंह ने हीरोइन संग की ज़बरदस्त रोमांस, वीडियो ने इंटरनेट पर लगाई आग!
Bhojpuri Video: भोजपुरी सिनेमा आज के वक्त में काफी ज्यादा पॉपुलर हो चुका है और यहां के सितारे लोगों के दिलों पर भी राज करते हैं। इस लिस्ट में पवन सिंह से लेकर खेसारी लाल यादव और दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ जैसे कलाकारों का नाम भी शामिल है।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि भोजपुरी में ऐसे कई सारे नए से लेकर पुराने गाने हैं जो दर्शकों के बीच में छाए रहते हैं। अभी इसी बीच भोजपुरी के पावर स्टार कहे जाने वाले पवन सिंह का एक नया गाना तेजी से लोगों के बीच में छाया हुआ है।
पवन सिंह ने एक्ट्रेस पर लुटाया प्यार
हाल ही में पवन सिंह का गाना 'चदरिये में' रिलीज किया गया है। इस दौरान पवन सिंह के साथ में अपडेटेड बिहारन नाम की एक्ट्रेस नजर आ रही है। जहां पवन सिंह एक्ट्रेस पर प्यार लुटाते हुए नजर आते हैं तो वहीं दूसरी तरफ वह नखरे दिखाती हुई दिखाई देती हैं।
पवन सिंह और एक्ट्रेस के बीच में छोटी-मोटी नोक झोंक भी देखने के लिए मिल जाती है। दोनों कभी तो एक दूसरे पर प्यार लुटाते हैं तो कभी जोरदार डांस करते हुए भी नजर आते हैं। दोनों के बीच में भरपूर रोमांस भी देखने के लिए मिलता है।
गाने पर आए 1 मिलियन व्यूज
पवन सिंह और अपडेटेड बिहारन नाम की इस हीरोइन का गाना अब लोगों के बीच में काफी ज्यादा छा चुका है। दोनों का अंदाज भी लोगों को काफी पसंद आ रहा है। इस गाने को अभी सिर्फ एक दिन पहले ही रिलीज किया गया है और इस पर एक मिलियन से भी ज्यादा व्यूज आ चुके हैं जिसका सिलसिला लगातार बढ़ रहा है।
गाने की डिटेल्स
अगर हम गाने की बात करें तो आपको बता दें कि इस गाने को पवन सिंह और शिवानी सिंह ने अपनी आवाज दी है। म्यूजिक देने का काम सरगम आकाश ने किया है और लिरिक्स लिखने का काम कुंदन प्रीत ने किया है।


Click it and Unblock the Notifications