Bhojpuri Video: पवन सिंह के नए गाने 'भतर खातिर रुसेलु' ने मचाया धमाल, रूठी महबूबा को मनाते दिखे एक्टर

Bhojpuri Video: भोजपुरी सिनेमा आज किसी भी पहचान का मोहताज नहीं है और आपको बता दें कि यहां पर काफी सारे ऐसे सितारे हैं जो दर्शकों के दिलों पर राज करते हैं। इस लिस्ट में पावर स्टार कहे जाने वाले पवन सिंह का भी नाम शामिल है और आपको बता दें कि वह आज के वक्त में किसी भी पहचान के मोहताज नहीं है।
पवन सिंह अपने गानों और फिल्मों की वजह से काफी पसंद किए जाते हैं। अक्सर उनके नए से लेकर पुराने वीडियो भी जमकर वायरल होते हुए देखे जाते हैं और इसी बीच उनका एक नया गाना तेजी से वायरल हो रहा है। इस वायरल हो रहे वीडियो में वह रक्षा गुप्ता के साथ में रोमांस करते हुए नजर आए हैं।
पवन सिंह से सृष्टि भारती नाराज हो जाती है और बाद में एक्टर उनको मनाते हुए दिखाई देते हैं। इतना ही नहीं पवन सिंह तो रक्षा गुप्ता के लिए डांस करते हुए भी नजर आते हैं। दरअसल, पवन सिंह के जिस गाने की बात कर रहे हैं उसका नाम 'भतर खातिर रुसेलु' है। वीडियो काफी ज्यादा दिलचस्प है।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि पवन सिंह और रक्षा गुप्ता के इस गाने को टाइम्स म्यूजिक भोजपुरी नाम के एक यूट्यूब चैनल से तकरीबन तीन दिन पहले ही रिलीज किया गया था। सिर्फ तीन दिन के अंदर ही इस गाने पर 1.2 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज आ चुके हैं और इसका सिलसिला लगातार बढ़ रहा है।
इस वायरल हो रहे हैं गाने को पवन सिंह और सृष्टि भारती ने अपनी आवाज दी है। डायरेक्शन का काम सरगम आकाश ने किया है और लिरिक्स लिखने का काम रोशन सिंह विश्वास ने किया है। अब यह गाना काफी तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस द्वारा भी काफी पसंद किया जा रहा है।


Click it and Unblock the Notifications