Bhojpuri Video: 'आरा के बबुआन...', पवन सिंह ने तृषाकर मधु संग किया ज़ोरदार डांस, फैन्स के छुड़ाए पसीने!
Bhojpuri Video: भोजपुरी सिनेमा आज के वक्त में काफी ज्यादा लोकप्रिय हो चुका है और इतना ही नहीं यहां के ऐसे कई सारे सितारे हैं जो दर्शकों के दिलों पर राज करते हैं। भोजपुरी इंडस्ट्री के गाने सिर्फ उत्तर प्रदेश और बिहार में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी काफी मशहूर है।

भोजपुरी सिनेमा में दिनेश यादव से लेकर पवन सिंह और खेसारी लाल यादव जैसे कई सारे कलाकार हैं जो दर्शकों के दिलों पर राज करते हैं। साथ ही उनके नए से लेकर पुराने गाने को वायरल होते हुए भी नजर आते हैं।
पवन सिंह का नया गाना
लेकिन अब इसी बीच पवन सिंह का एक नया गाना रिलीज हुआ है और इसमें वह बहुत ही धाकड़ अंदाज में नजर आ रहे हैं। जानकारी के लिए आपको बता दें कि पवन सिंह का गाना जब भी रिलीज होता है तो लोगों की दिलों की धड़कन तेज हो जाती है।
तृषाकर मधु संग पवन सिंह का डांस
पवन सिंह के जिस गाने की हम बात कर रहे हैं उसका नाम 'आरा के बबुआन' है। इस गाने में उनको तृषाकर मधु के साथ में देखा जा रहा है। गाने की शुरुआत में तो वह काफी धाकड़ अंदाज में नजर आते हैं। इसके बाद में तृषाकर मधु का सिजलिंग अंदाज देखने के लिए मिलता है।
इस दौरान पवन सिंह के सामने तृषा कर मधु जोरदार डांस करती हुई नजर आती हैं। दोनों के बीच की केमिस्ट्री भी काफी ज्यादा लाजवाब नजर आती है। जहां एक तरफ पवन सिंह अपनी बंदूक से लोगों के छक्के छुड़ाते हैं तो वहीं तृषा कर मधु अपनी अदाओं से लोगों के पसीने छुड़ाती हुई नजर आती है।
5 मिलियन से ज़्यादा आए व्यूज
जानकारी के लिए आपको बता दें कि पवन सिंह के इस गाने को भोजपुरी रेडियो के नाम से अभी कुछ घंटे पहले ही रिलीज किया गया है। 11 घंटे में ही इस गाने पर 5 लाख से भी ज्यादा व्यूज आ चुके हैं और इसका सिलसिला लगातार बढ़ रहा है।
गाने की डिटेल्स
अगर हम इस गाने को लेकर बात करें तो आपको बता दें कि इसको पवन सिंह और सृष्टि भारती द्वारा आवाज दी गई है। लिरिक्स लिखने का काम बिट्टू विद्यार्थी ने किया है और म्यूजिक देने का काम सरगम आकाश ने किया है।


Click it and Unblock the Notifications