Bhojpuri Video: पवन सिंह ने होली गाने 'सलवरवा लाले लाल' से मचाया तहलका, वीडियो पर आए 7 लाख से ज्यादा व्यूज

Bhojpuri Video: पवन सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री के पावर स्टार कहे जाते हैं और इतना ही नहीं आपको बता दें कि जब भी वह पर्दे पर उतरते हैं तो लाखों लोगों की दिल की धड़कन तेज हो जाती है। पवन सिंह की फिल्मों से लेकर गाने काफी ज्यादा पॉपुलर रहते हैं और अब इसी बीच होली के गाने उनके ज्यादा काफी मशहूर हो रहे हैं।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि इसी बीच पवन सिंह का एक नया होली गाना रिलीज हुआ है जिसके बाद में हर तरफ तहलका मचा हुआ है। पवन सिंह का यह होली गाना काफी जबरदस्त है और दर्शकों के बीच में जमकर छाया हुआ है। इस गाने में एक्टर के साथ में क्वीन शालिनी को भी देखा जा रहा है।
पवन सिंह के इस गाने का नाम 'सलवरवा लाले लाल' है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि यह गाना अब काफी पॉप्युलर हो रहा है और इसको तकरीबन 10 घंटे पहले यह रिलीज किया गया है। इसके बावजूद भी पवन सिंह का यह गाना #8 ट्रेडिंग पर बना हुआ है। दर्शकों द्वारा भी काफी पसंद किया जा रहा है।
इस गाने में पवन सिंह और शालिनी की केमिस्ट्री काफी पसंद की जा रही है और दोनों जमकर खूब रोमांस से लेकर डांस करते हुए भी देखे जा सकते हैं। जानकारी के लिए आपको बता दें कि इस गाने को ग्लोबल म्यूज़िक जंक्शन नाम के एक यूट्यूब चैनल से शेयर किया गया है और इस वीडियो पर 7 लाख से भी ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। इसका सिलसिला भी लगातार बढ़ रहा है।


Click it and Unblock the Notifications