..................... Bhojpuri Video: pawan singh new Bhojpuri video devghar ke raja, video viral on social media - Hindi Filmibeat

Bhojpuri Video: पवन सिंह के गाने 'देवघर के राजा' ने रिलीज होते ही मचाया धमाल, यूट्यूब पर गूंजा महादेव का नाम

Bhojpuri Video

Bhojpuri Video: भोजपुरी इंजस्ट्री के पावर स्टार कहे जाने वाले एक्टर पवन सिंह अपने काम और स्टाइल से फैन्स का दिल जीत लेते हैं। पवन सिंह की आवाज का जादू तो लोगों पर इस कदर छाया रहता है कि हर कोई पवन सिंह के नए गाने के आने का बेसब्री से इंतजार करता है। वहीं हाल ही में पवन सिंह का एक नया गाना रिलीज हुआ है। इस गाने ने रिलीज होते ही धमाल मचा दिया है। इस गाने के आने के बाद से यूट्यूब पर महादेव का नाम गूंज उठा है। चलिए जानते हैं कि कौन का रिलीज हुआ है पवन सिंह का गाना और क्यों है खास।

पवन सिंह के नए गाने ने मचाई धूम

सावन के पवित्र महीने में लोग भोजपुरी गीतों को सुनना खास पसंद करते हैं। हर कोई अपने पसंदीदा सितारों के भोजपुरी गीत सुनता है। बता दें कि खेसारी के भी कई भोलेनाथ पर गाने बनाए गए हैं, लेकिन पवन सिंह के गाने भी कुछ कम नहीं हैं। बता दें कि तीन दिन पहले पवन सिंह का नया गाना 'देवघर के राजा' रिलीज हुआ था। इस गाने ने रिलीज होते ही लोगों को भक्ति की धुन में मगन कर दिया है। पवन सिंह के इस गाने में उनका साथ श्वेता महरा देती नजर आ रही हैं। दोनों का खूबसूरत तालमेल इस गाने में जान डाल रहा है।

वीडियो ने मचाई सोशल मीडिया पर धूम

आपको बता दें कि देवघर गाना पवन सिंह और श्वेता मेहरा पर फिल्माया गया है। वहीं इस गाने में आवाज सृष्टि भारती ने दी है। इस गाने को डायरेक्ट सरगम अक्श ने किया है और इस वीडियो को डायरेक्ट बिभांशु तिवारी ने किया है। बता दें कि इस गाने को रिलीज हुए अभी 3 दिन हो चुके है और इस गाने पर अभी तक 1 करोड़ से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं।

Read more about: pawan singh bhojpuri video
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X