Bhojpuri Video: Youtube पर तूफान! पवन सिंह-नीलम गिरी के नए गाने ने मचाया तहलका, मिलियंस में पहुंचे व्यूज
Bhojpuri Video: भोजपुरी इंडस्ट्री के गानों और फिल्मों का एक अलग ही क्रेज फैंस में देखने को मिलता है। उसमें भी अगर पावर स्टार पवन सिंह की कोई फिल्म हो या उनका कोई गाना हो लोग उसे देखने और सुनने को बेकरार रहते हैं। हाल ही में भोजपुरी इंडस्ट्री के पावर स्टार पवन सिंह का एक गाना रिलीज हुआ है। जिसके आते ही इस गाने ने पूरे सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया है और यह गाना यूट्यूब पर जमकर वायरल हो रहा है। आइए जानते हैं इस धमाकेदार गाने का नाम जिसने आते ही सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया है।

भोजपुरी इंडस्ट्री के पावर स्टार पवन सिंह और खूबसूरती कि मल्लिका नीलम गिरी आए दिनों सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। इस दोनों की जोड़ी का क्रेज इनके फैंस में साफ देखने को मिल जाता है। इन दोनों का साथ में जो भी गाना आता है वह पूरे सोशल मीडिया को हिला कर रख देता है। लोगों को इनकी केमिस्ट्री बहुत पसंद आती है।
बता दें कि पहली भी कई बार दोनों की जोड़ी को धूम मचाते देखा गया है, लेकिन अब एक बार फिर इनकी जोड़ी ने मिलकर कहर ढा दिया है। पवन सिंह और नीलम गिरी का हाल में एक गाना रिलीज हुआ है जो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है इस गाने को रिलीज हुए एक दिन ही हुआ है मगर इस गाने का जादू सोशल मीडिया पर छा गया है। पवन सिंह और नीलम गिरी की केमिस्ट्री ने लोगों के दिलों में जगह बना ली है वहीं इस गाने में इनकी एनर्जेटिक डांस परफॉर्मेंस, जबरदस्त ठुमकों और फेसिअल एक्सप्रेशन ने लोगों को इस गाने को बार-बार देखने पर मजबूर कर दिया है। वहीं इस गाने पर लोगों के भर-भरकर कमेंट्स आ रहे है
वायरल हो रहे इस धमाकेदार गाने का नाम है 'मार दीही पाला' इस गाने को रिलीज हुए एक दिन ही हुआ है और इसके व्यूज 4 मिलियन के पार जा चुके हैं। इस गाने को यूट्यूब चैनल 'सा रे गा मां हम भोजपुरी' पर रिलीज किया गया है। इस गाने पर कमेंट की बाढ़ आ गई है। एक यूजर कमेंट में लिखते हुए क्या गजब का सॉन्ग है आग ही लगा दी पवन भाई ने वहीं दूसरा यूजर लिखते हुए कहा- पवन सिंह को सरस्वती मां का आशीर्वाद है सुना था पहले आज देख भी लिया है।


Click it and Unblock the Notifications











