..................... Bhojpuri Video: pawan singh most watched video, raja ji trending now on internet - Hindi Filmibeat

Bhojpuri Video: पवन सिंह का ये वीडियो बना भोजपुरी का सबसे हिट सॉन्ग, देखने वाले बार-बार देख रहे क्लिप

Bhojpuri Video pawan singh

Bhojpuri Video: भोजपुरी इंडस्ट्री में अपने अंदाज से सभी को दीवाना बना लेने वाले एक्टर पवन सिंह के साथ काम करने के लिए हसीनाएं मर मिट जाती हैं। पवन सिंह को पावर स्टार कहा जाता है। हर कोई पवन सिंह के गानों के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार करता है। पवन सिंह भोजपुरी सिनेमा के इतने हिट एक्टर है कि उनके नए गाने ही नहीं उनके पुराने गाने भी इंटरनेट पर कहर ढा देते हैं। वैसे तो पवन सिंह के पुराने गानों के भी फैन्स काफी शौकीन रहते हैं।

हसीना के प्यार में डूबे पवन सिंह

बता दें हाल ही में उनका एक वीडियो इंटरनेट पर छाया हुआ है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि पवन सिंह भोजपुरी हसीना के साथ इस कदर रोमांस में डूबे हैं कि वीडियो देखने वालों के भी होश उड़ गए हैं। पवन सिंह और भोजपुरी हसीना की केमिस्ट्री इंटरनेट पर आग लगा रही है। पवन सिंह के इस गाने में जहां तेज बारिश में रोमांस देखा जाता है वहीं त्योहारों की रौनक भी देखने को मिल रही है। दोनों ही स्टार्स के बीच का तालमेल इस वीडियो को और भी शानदार बना रहा है।

वीडियो पर आ रहे हैं ताबड़तोड़ व्यूज

बता दें कि पवन सिंह के इस गाने का नाम है राजा जी। जो AD फिल्मस नाम के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है। वैसे तो पवन सिंह का यह वीडियो काफी पुराना है, लेकिन इस यूट्यूब चैनल पर 1 महीने पहले ही अपलोड किया गया है। इस वीडियो पर अभी तक 7 लाख से भी ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। बता दें कि यह पवन सिंह का पहला रोमांटिक वीडियो नहीं है बल्कि उनके कई रोमांटिक वीडियो है जो इंटरनेट पर छाए रहते हैं। वहीं एक्टर का राजा जी गाना उन गानों के हिट लिस्ट में शामिल हो चुका है।

Read more about: pawan singh bhojpuri video
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X