Bhojpuri Video: पवन सिंह का ये हॉट वीडियो देख मीच लेंगे आंखें, देखने वालों के भी छूट गए पसीने...

Bhojpuri Video: अपनी अदाकारी और अपने अंदाज से धूम मचाने वाले एक्टर पवन सिंह (Pawan Singh) आए दिनों किसी ना किसी वजह से चर्चाओं में बने रहते हैं। कभी उनके गाने इंटरनेट पर ट्रेंड हो जाते हैं तो कभी उनके नए गाने आते ही इंटरनेट पर छा जाते हैं। वहीं हाल ही में पवन सिंह का एक पुराना बेहद ही रोमांटिक वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि पवन सिंह भोजपुरी हसीना के साथ उनकी बाहों में खोए दिख रहे हैं।
हसीना की बाहों में खोए दिखे पवन सिंह
काली साड़ी में हसीना जहां अपने हुस्न का जलवा दिखा रही हैं वहीं काले कुर्ते में पवन सिंह (Pawan Singh) बेहद ही हैंडसम दिख रहे हैं। बता दें कि दोनों के इस गाने का नाम है 'प्यार करिले पलंग पे ढाई के' जिस तरह से गाने का नाम है उसी तरह से गाने में दोनों ने एक्ट किया है। दोनों पलंग पर इस तरह रोमांस करते नजर आते हैं कि देखने वालों के भी पसीने छूट जाते हैं।
वीडियो पर आ रहे हैं ताबड़तोड़ व्यूज
बता दें कि दोनों का यह वीडियो IVY रफ्तार हिट्स नाम के यूट्यूब चैनल पर शेयर किया गया है। इस गाने पर 10 मिलयन व्यूज आ चुके हैं। यह वीडियो तीन साल पहले इस चैनल पर शेयर किया गया था, लेकिन आज भी दोनों की हद से ज्यादा रोमांटिक केमिस्ट्री की वजह से यह गाना सोशल मीडिया पर कहर ढा देता है। बता दें कि लोग तो इस वीडियो में दोनों की केमिस्ट्री देख स्टार्स की तारीफ करते थक नहीं रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications