Bhojpuri Video: सर्दी में भी छूट जाएंगे पसीने, अगर देख लिया पवन सिंह का ये रोमांटिक वीडियो

Bhojpuri Video: लोगों को भोजपुरी गानों का बेहद शौक है। जब भी किसी भी स्टार का नया गाना आता है फैन्स तो दीवाने हो जाते हैं, लेकिन फिलहाल तो जब भी पावर स्टार पवन सिंह का गाना रिलीज होता है यह वीडियो इंटरनेट पर तबाही मचा देता है। जी हां, पवन सिंह के वीडियो चाहें नए हों या पुराने इंटरनेट पर आग लगा देते हैं। वहीं अगर कोई गाना रोमांटिक हो तो फैन्स की नजरें तो पवन सिंह के वीडियो पर से हटती ही नहीं हैं।
पवन सिंह का रोमांस देख फटी रह जाएंगी आंखें
हाल ही में पवन सिंह का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि पवन सिंह भोजपुरी हसीना के साथ हद से ज्यादा रोमांटिक होते नजर आ रहे हैं। कभी पवन सिंह शिवानी सिंह को रिझाने की कोशिश कर रहे हैं तो कभी वह उनकी बाहों में खोए नजर आ रहे हैं। वीडियो में दोनों की केमिस्ट्री इंटरनेट पर आग लगा रही है। दोनों का इतना रोमांटिक बॉन्ड देख फैन्स के होश उड़ गए हैं। बता दें कि दोनों 'चापा धन हो' गाने पर रोमांटिक होते नजर आ रहे हैं।
गाने पर आ रहे हैं रिकॉर्ड तोड़ व्यूज
बता दें कि इस गाने में पवन सिंह ने अपनी आवाज दी है। गाने के बोल प्रिंस प्रियदर्शी ने लिखे हैं और डायरेक्ट लकी विश्वकर्मा ने किया है। बता दें कि पवन सिंह का यह गाना इंटरनेट पर छा गया है। इस म्यूजिक वीडियो पर अभी तक 68 मिलियन व्यूज आ चुके हैं। यह गाने पिछले साल रिलीज हुआ था। एक साल में गाने पर इतने व्यूज देख आप अंदाजा लगा सकते हैं कि फैन्स को यह गाना कितना पसंद आया है।


Click it and Unblock the Notifications











