Bhojpuri Video: पवन सिंह का वो गाना जिसने पार किए 124 मिलियन व्यूज, इंटरनेट पर मचा रहा धूम

Bhojpuri Video: भोजपुरी के जाने माने सितारे जिसे पावर स्टार भी कहा जाता है। बता दें कि पवन सिंह के गानों के आने का फैन्स तो बेसब्री से इंतजार करते हैं। लोगों को पवन सिंह इतने पसंद हैं कि फैन्स उनके पुराने से पुराने गाने भी देखने पसंद करते हैं। फिलहाल तो आपको बता दें कि पवन सिंह का एक गाना सोशल मीडिया पर बहुत पसंद किया जा रहा है। पवन सिंह का यह गाना 124 मिलियन व्यूज पार कर चुका है। चलिए जातने हैं कि फैन्स इस गाने को इतना प्यार क्यों दे रहे हैं। और इस गाने में पवन सिंह के साथ कौन नजर आ रहा है।
शालिनी सिंह के साथ रोमांटिक हुए पवन सिंह
यूट्यूब पर पवन सिंह का यह गाना छा गया है। इस गाने में पवन सिंह के साथ शालिनी यादव नजर आ रही हैं। दोनों की केमिस्ट्री इस गाने को और भी रोमांटिक बनाती नजर आ रही है। यही वजह है कि फैन्स इस गाने को बार-बार देखना पसंद कर रहे हैं। बता दें कि जहां पवन सिंह और शामिली रोमांस से इस गाने में जान डाल रहे हैं वहीं पवन सिंह और शिल्पी राज इस गाने को अपनी मधुर आवाज से गाने को काफी रोमांचक बना रहे हैं।
वीडियो गया 124 मिलियन के पार
बता दें कि पवन सिंह का यह गाना ग्लोबल म्यूजिक जंक्शन नाम के यूट्यूब चैनल पर शेयर किया गया है। यह गाना साल 2023 में इस चैनल पर अपलोड किया गया था, लेकिन यह गाना आज भी फैन्स के दिलों की धड़कने बढ़ा रहा है। वीडियो पर आए व्यूज 124 मिलियन से ही आप अंदाजा लगा सकते हैं कि पवन सिंह का यह गाना लोगों को कितना पसंद आ रहा है।


Click it and Unblock the Notifications