..................... Bhojpuri Video: pawan singh most romantic rain dance sadiya trending on internet - Hindi Filmibeat

Bhojpuri Video: पवन सिंह के बारिश वाले रोमांस वीडियो को देख पब्लिक हुई दीवानी, वीडियो गया 334 मिलियन पार

Bhojpuri Video pawan singh

Bhojpuri Video: भोजपुरी इंडस्ट्री में धूम मचाने वाले एक्टर पवन स्टार को पावर स्टार भी कहा जाता है। अपनी एक्टिंग, अपनी कलाकारी, अपनी गायकी और तो और अपने विवादों की वजह से लगातार सोशल मीडिया पर चर्चाओं में रहने वाले पवन सिंह के वीडियो इंटरनेट पर आते ही धमाल मचा देते हैं। पवन सिंह के वीडियो पर मिलियंस में व्यूज जाते हैं। पवन सिंह इतने हिट एक्टर हैं कि उनके नए ही क्या पुराने वीडियो भी फैन्स देखना पसंद करते हैं। खास तौर पर पवन सिंह के रोमांटिक डांस वीडियो फैन्स के दिलों की घंटी बजा देते हैं।

पवन सिंह का रोमांस देख छूट गया लोगों का पसीना

वैसे तो पवन सिंह के कई वीडियो इंटरनेट पर तहलका मचा देते हैं, लेकिन बता दें कि पवन सिंह का एक वीडियो है जिसे देख फैन्स बार-बार देख रहे है। जी हां, वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि पवन सिंह भोजपुरी हसीना शिवानी सिंह के साथ हद से ज्यादा रोमांटिक होते दिख रहे हैं। कभी वह उनके नजदीक जा रहे हैं तो कभी दोनों का बेहतरीन डांस इस वीडियो में चार चांद लगा रहा है।

पवन सिंह के रोमांटिक वीडियो पर आए रिकॉर्डतोड़ व्यूज़

बता दें कि पवन सिंह अपने मोस्ट पॉपुलर गाने 'साड़िया' पर डांस करते दिख रहे हैं। इस वीडियो में खास बता यह है कि दोनों जहां अपने रोमांस से लोगों का ध्यान खींच रहे हैं वहीं दोनों की आवाज भी लोगों को मदहोश कर रही है। जी हां, इस गाने को पवन सिंह और शिवानी सिंह ने ही मिलकर गया है। यही वजह है कि यह गाना इंटरनेट पर धूम मचा रहा है। बता दें कि पवन सिंह का यह गाना आदिशक्ति फिल्म नाम के यूट्यूब चैनल पर शेयर किया गया है। यह वीडियो लगभग 1 साल पुराना है, लेकिन इस वीडियो पर 334 मिलियन व्यूज आ चुके हैं। जो इस बात की गवाही देते हैं कि लोगों को यह गाना कितना ज्यादा पसंद आया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X