Bhojpuri Video: पवन सिंह-मोनालिसा के वीडियो ने लगाई आग, ऐसा रोमांस देख पब्लिक भी हुई दीवानी...

Bhojpuri Video: भोजपुरी इंडस्ट्री के पावर स्टार कहे जाने वाले पवन सिंह के वीडियो आए दिनों इंटरनेट पर कहर ढा देते हैं। फैन्स तो उनके नए वीडियो पर तो प्यार बरसाते ही हैं साथ ही में उनके पुराने वीडियो तो इंटरनेट पर खास पसंद किए जाते हैं। जैसे निरहुआ और आम्रपाली की जोड़ी को देखने के लिए फैन्स में अलग ही उत्साह रहता है वैसे ही मोनालिसा और पवन सिंह के वीडियो नए हों या पुराने इंटरनेट पर छाए रहते हैं। फैन्स तो दोनों के वीडियो पर जमकर प्यार बरसाते हैं।
पवन सिंह और मोनालिसा के रोमांस ने लूटा फैन्स का दिल
बता दें कि पवन सिंह और मोनालिसा का एक डांस वीडियो फैन्स द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि पवन सिंह काफी यंग नजर आ रहे हैं वहीं मोनालिसा भी काफी खूबसूरत दिख रही हैं। दोनों 'जिद्दी आशिक' के गाने 'उतार के दुपट्टा' गाने पर इस तरह डांस करते दिखते हैं कि दोनों की केमिस्ट्री देख फैन्स तो दीवाने हो गए हैं। छोटे शॉर्ट्स में मोनालिसा की अदाएं और पवन सिंह का दबंग अंदाज देख फैन्स तो दोनों की तारीफ करते थक नहीं रहे हैं।
6 साल पुराने वीडियो ने मचाई धूम
पवन सिंह और मोनालिसा का यह गाना इश्तार भोजपुरी नाम के यूट्यूब चैनल पर शेयर किया गया है। दोनों का यह वीडियो 6 साल पुराना है और इस वीडियो पर अभी तक 11 मिलियन व्यूज आ चुके हैं। बता दें कि यह पहला वीडियो नहीं है इसके अलावा भी पवन सिंह और मोनालिसा के कई वीडियोज़ हैं जो इंटरनेट हिला चुके हैं। फैन्स तो दोनों का बॉन्ड बहुत ही पसंद आता है जिस वजह से दोनों के वीडियो आए दिनों इंटरनेट पर छाए रहते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











