..................... Bhojpuri Video Pawan Singh Kajra Mohabbat Wala Trending Song Viral Video - Hindi Filmibeat

Bhojpuri Video: 'कजरा मोहब्बत वाला...' गाने से छाए पवन सिंह, नंबर 1 पर ट्रेंड कर रहा वीडियो

Pawan Singh

Bhojpuri Video: पवन सिंह को भोजपुरी इंडस्ट्री का सुपरस्टार कहा जाता है और आपको बता दें कि अभी के समय पर वह लोगों के बीच में अपनी एक धाक जमाए हुए हैं। आज के समय में वह किसी भी पहचान के मोहताज भी नहीं है और आपको बता दें कि वह एक बेहतरीन अभिनेता होने के साथ-साथ लाजवाब सिंगर भी है।

अब सिर्फ भोजपुरी इंडस्ट्री में ही नहीं बल्कि बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी उनका बोलबाला है। दरअसल हम ऐसा इसीलिए कह रहे हैं क्योंकि हाल ही में श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की रिलीज हुई फिल्म 'स्त्री 2' में उन्होंने 'आई नहीं' गाने से पूरी इंडस्ट्री के अंदर धमाल मचा दिया। उनका यह गाना अभी भी ट्रेंड में बना हुआ है।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि आए दिन यूट्यूब पर भी पवन सिंह के नए से लेकर पुराना वीडियो कोई ना कोई वायरल होता हुआ नजर आ जाता है। अब हाल ही में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है और आपको बता दें कि उनका एक वीडियो दो हफ्ते पहले रिलीज किया गया था। जो यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है।

पवन सिंह का यह गाना काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है और हम बात कर रहे हैं उनके 'कजरा मोहब्बत वाला' गाने की। वीडियो में उनको शुभाश्री कर के साथ में खूब डांस और रोमांस करते हुए देखा जा सकता है। अब उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और साथ ही साथ दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है।

बता दे कि पवन सिंह के इस गाने पर अभी तक 23 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज आ चुके हैं और इसका सिलसिला लगातार बढ़ता ही चला जा रहा है। वीडियो को सारेगामा हम भोजपुरी नाम के यूट्यूब चैनल से शेयर किया गया है। लगातार दर्शन भी इस वीडियो पर कमेंट करते हुए देखे जा सकते हैं और उनकी खूब तारीफ भी कर रहे हैं।

Read more about: pawan singh
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X