Bhojpuri Video: पवन सिंह के सॉरी-सॉरी गाने ने ढाया कहर, Youtube पर कर रहा ट्रेंड, पार हुए 100 मिलियन व्यूज

Bhojpuri Video: भोजपुरी इंडस्ट्री के राजा कहे जाने वाले पवन सिंह के गाने आते ही वायरल हो जाते हैं। फैन्स उनके गानों के आने का बेसब्री से इंतजार करते हैं। पवन सिंह को तो लोग इतना पसंद करते हैं कि उनके नए ही क्या पुराने गाने भी सोशल मीडिया पर खूब पसंद किए जाते हैं। बता दें कि पवन सिंह का एक गाना है जिस पर रिकॉर्ड तोड़ व्यूज आ चुके हैं। बता दें कि यह गाना तो पुराना है, लेकिन यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है। बता दें कि इस गाने ने 100 मिलियन व्यूज पार कर लिए हैं।
पवन सिंह के गाने ने पार किए 100 मिलियन व्यूज
वैसे तो पवन सिंह के गाने मिलियंस में जाते हैं। उनके कई ऐसे भी गाने हैं जो 100, 200 और 500 मिलियन व्यूज पार कर चुके हैं। लेकिन फिलहाल तो हाल ही में उनके एक गाने ने Youtube पर 100 मिलियन व्यूज पार किए हैं वह गाना है पवन सिंह और काजल राघवानी का 'सॉरी-सॉरी'। इस गाने में पवन सिंह शर्ट लेस लुक में नजर आ रहे हैं। पवन सिंह और काजल राघवानी की केमिस्ट्री इस गाने में साफ झलक रही है। दोनों सड़क पर खड़े होकर इस कदर रोमांस करते हैं कि देखने वालों के रोंगटे खड़े हो जाते हैं।
टीम की मेहनत लाई रंग
बता दें कि पवन सिंह और काजल राघवानी का यह गाना लगभग 9 साल पुराना है। जिसे वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोडपुरी नाम के यूट्यूब पर शेयर किया गया है। बता दें कि इस गाने में आवाज भी पवन सिंह ने दी है। इस गाने के लिरिक्स आजाद सिंह ने लिखे हैं। इस गाने को प्रोड्यूस सुधीर सिंह ने किया है और डायरेक्ट सुजीत सिंह ने किया है। बता दें कि यह गाना यूट्यूब पर बेहद पसंद किया जा रहा है। गाने पर आए व्यूज से ही आप अंदाजा लगा सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











