Bhojpuri Video: पवन सिंह के इस गाने ने तोड़ दिए सारे रिकॉर्ड, इतिहास रचने वाला पहना पहला गाना...

Bhojpuri Video: भोजपुरी इंडस्ट्री के सलमान खान कहे जाने वाले पवन सिंह का नाम ही काफी है। पवन सिंह की फिल्मों और गानों के तो फैन्स दीवाने हैं। हर कोई पवन सिंह के नए गाने के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार करता है, लेकिन पवन सिंह के नए गानों के अलावा उनके पुराने गाने भी बेहद ट्रेंड में रहते हैं। बता दें कि हाल ही में पवन सिंह का पुराना गाना जमकर इंटरनेट पर छाया हुआ है। दरअसल इस गाने ने इतिहास रच दिया है। इस गाने ने वो कर दिया है जो आज तक कभी नहीं हुआ।
पवन सिंह के गाने ने रच दिया इतिहास
बता दें कि पवन सिंह और काजल राघवानी का एक गाना 'छलकत हमरो जवनिया' बेहद ही रोमांटिक गाना है। इस गाने को जब भी फैन्स देखते हैं बार-बार देखना पसंद करते हैं। गाने में दोनों की केमिस्ट्री फैन्स का दिल जीत लेती है। बता दें कि पवन सिंह के इस गाने ने इंटरनेट पर धूम मचा दी है। जी हां, पवन सिंह का यह गाना 700 मिलियन व्यूज पार कर गया है। इस गाने ने इतने व्यूज लाकर एक नया रिकॉर्ड कायम कर दिया है। बता दें कि इतने ज्यादा व्यूज वाला अभी तक कोई और भोजपुरी गाना नहीं हुआ है।
गाने पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं फैन्स
पवन सिंह का यह गाना वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर शेयर किया गया है। पवन सिंह का यह गाना भोजपुरी राजा फिल्म का गाना है। बल्कि यह तो एकलौता गाना बन गया है जिसने नए रिकॉर्ड्स बना दिए हैं। बता दें पवन सिंह का यह गाना हर शादी और फंक्शन में भी बजता है। फैन्स इस गाने को कितना पसंद करते हैं यह तो गाने पर आए व्यूज से ही आप अंदाजा लगा सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











