Bhojpuri Video: पवन सिंह ने काजल राघवानी के साथ मचाया गदर, वीडियो में खूब किया डांस और रोमांस

Bhojpuri Video: पवन सिंह अभी के समय पर भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार बन चुके हैं और आपको बता दें कि उनका दबदबा राजनीति में भी देखा जाता है। हालांकि आपको बता दें कि उनके बॉलीवुड में भी एंट्री हो चुकी है और हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'स्त्री 2' में उनका गाना 'आई नहीं' ने काफी ज्यादा बवाल भी मचाया हुआ है।
इतना ही नहीं आपको बता दें कि पवन सिंह अभी तक काफी सारी बेहतरीन भोजपुरी फिल्मों में भी काम कर चुके हैं। लेकिन वह अपनी एक्टिंग के साथ-साथ अपने सिंगिंग को लेकर भी काफी प्रसिद्ध है और काफी सारे भोजपुरी गाने भी गा चुके हैं। आए दिन उनके नए से लेकर पुराने वीडियो भी यूट्यूब पर खूब वायरल रहते हैं।
अब इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है और आपको बता दें कि पवन सिंह का एक पुराना वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में उन्हें भोजपुरी की मशहूर अभिनेत्री काजल राघवानी के साथ में जमकर डांस और रोमांस करते हुए देखा जा सकता है। वीडियो ने यूट्यूब पर भी बवाल मचाया हुआ है।
काजल राघवानी और पवन सिंह पर फिल्माए जाने वाले हम जिस वीडियो की बात कर रहे हैं उस गाने का नाम 'आरा के होठलाली लगवलु' है। इस गाने को पवन सिंह ने ही अपनी आवाज दी है और म्यूजिक देने का काम छोटे बाबा ने किया है। जाहिद अख्तर ने इस गाने के लिरिक्स लिखे हैं और इस गाने को 'मैंने उनको सजन चुन लिया' भोजपुरी फिल्म से लिया गया है।
इस वायरल हो रही है वीडियो को DRJ रिकॉर्ड्स भोजपुरी नाम के एक यूट्यूब चैनल द्वारा शेयर किया गया है। इस वीडियो पर अभी तक 52 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज आ चुके हैं और इसका सिलसिला लगातार बढ़ता ही चला जा रहा है। लोग भी इस जोड़ी की कमेंट बॉक्स में तारीफ करते नजर आए।


Click it and Unblock the Notifications