Bhojpuri Video: काजल राघवानी संग हद से ज्यादा रोमांटिक हुए पवन सिंह, नए गाने ने हिला दिया इंटरनेट

Bhojpuri Video: भोजपुरी इंडस्ट्री के पावर स्टार कहलाए जाने वाले एक्टर पवन सिंह यूं तो आए दिनों सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं, लेकिन फिलहाल तो उनके फैंस के लिए न्यू ईयर पर पवन सिंह की तरफ से बड़ा सरप्राइज देखने को मिला है। जी हां, पवन सिंह का एक गाना न्यू ईयर के मौके पर रिलीज किया गया है जो की सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस इस गाने की तारीफ करते थक नहीं रहे हैं। आइए जानते हैं कि पवन सिंह के किस न्यू रिलीज गाने ने मचाई सोशल मीडिया पर धूम।

Pawan Singh Kajal Raghwani


पवन सिंह के नए गाने ने हिला दिया इंटरनेट

पावर स्टार पवन सिंह का एक अलग ही फैन बेस देखने को मिलता है लोग उन्हें टीआरपी किंग के नाम से भोजपुरी इंडस्ट्री में जानते हैं। पवन सिंह की फिल्मों और गानों का फैंस को अलग ही क्रेज रहता है। वहीं पावर स्टार पवन सिंह और भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी का एक गाना हाल में रिलीज हुआ है। इस गाने में दोनों की जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। दोनों की हॉट सिज़लिंग केमिस्ट्री देख फैन्स के तो सर्दियों में भी पसीने छूटने लगे हैं।


पवन सिंह के नए गाने पर फिदा हुए फैन्स

बता दें कि वायरल हो रहे इस गाने का नाम है 'चांद ना सुनार लागेला' यह गाना भोजपुरी फिल्म 'प्रतिज्ञा 2' का है वहीं आपको बता दें कि इस गाने में पवन सिंह काजल राघवानी की भर-भर कर तारीफ करते हैं पवन सिंह कहते हुए नजर आते हैं कि तुम्हारा रूप के सामने चांद फीका पड़ जाता है और तुम्हारी सुंदरता देख पलकें झुकाने का मन नहीं करता है। फैंस के बीच इस गाने को लेकर एक अलग ही क्रेज देखने को मिल रहा है पवन सिंह के इस नए गाने को देख फैन्स के जबरदस्त रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। यह गाना यूट्यूब चैनल 'वर्ल्ड वाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी' पर देखने को मिल जाएगा।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X