..................... Bhojpuri Video Pawan Singh Ishani Ghosh New Song Apna Raja Ji Ke Release By Shilpi Raj - Hindi Filmibeat

Bhojpuri Video: 'राजा जी' पवन सिंह से नाराज़ हुईं ईशानी घोष, फिर एक्टर प्यार से मनाया तो...

Pawan Singh

Bhojpuri Video: पवन सिंह को भोजपुरी इंडस्ट्री का पावर स्टार कहा जाता है और आपको बता दें कि अभी के समय पर वह सिर्फ भोजपुरी सिनेमा में ही नहीं बल्कि बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी काफी ज्यादा चर्चा का विषय बने हुए नजर आ रहे हैं। पवन सिंह एक लाजवाब एक्टर होने के साथ-साथ एक जबरदस्त सिंगर भी है।

यूट्यूब पर भी आए दिन पवन सिंह के गाने धमाल मचाते हुए नजर आते हैं और पुराने से लेकर नए वीडियो भी उनके खूब वायरल होते हुए देखे जाते हैं। लेकिन अब हाल ही में पवन सिंह का एक वीडियो रिलीज किया गया है और इसमें उनके साथ में भोजपुरी एक्ट्रेस ईशानी घोष नजर आ रही है। दोनों के बीच में नोक-झोक देखने को भी मिल रही है।

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि पवन सिंह तो कभी ईशानी घोष एक दूसरे के साथ में डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। ईशानी घोष को पवन सिंह से गुस्सा भी देखा जा सकता है। वीडियो में पवन सिंह को ईशानी घोष को मनाते हुए भी देखा जा सकता है। दोनों खूब रोमांस और डांस करते हो भी नजर आए।

दरअसल हम बात कर रहे हैं पवन सिंह के हाल ही में रिलीज हुए गाने अपना राजा जी के की। इस गाने को 22 अक्टूबर 2024 को ही रिलीज किया गया है और सोशल मीडिया पर भी यह जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो को शुभ लाभ फिल्म नाम के एक यूट्यूब चैनल से शेयर किया गया है और अभी तक इस पर 9 लाख से भी ज्यादा व्यूज आ चुके हैं।लगातार इसका सिलसिला बढ़ भी रहा है।

Read more about: ishani ghosh pawan singh
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X