Bhojpuri Video: 'लहंगवा लाल हो जाई...', पवन सिंह के नए होली गाने ने जमाया रंग, वीडियो पर आए 1 मिलियन व्यूज

Bhojpuri Video: पवन सिंह भोजपुरी के पावर स्टार कहे जाते हैं और इतना ही नहीं आपको बता दें कि जब भी उनका कोई गाना रिलीज होता है तो हर तरफ तहलका मच जाता है। लोगों के बीच में अक्सर पवन सिंह छाए रहते हैं और उनका अब दबदबा सिर्फ भोजपुरी इंडस्ट्री में ही नहीं बल्कि बॉलीवुड तक पहुंच चुका है।
अक्सर पवन सिंह के नए से लेकर पुराने वीडियो खूब वायरल होते हुए भी नजर आ जाते हैं और इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है। पवन सिंह का एक ऐसा ही एक लेटेस्ट वीडियो वायरल हो रहा है जिसके बाद में वह काफी ज्यादा चर्चा में आ गए हैं। होली का त्यौहार है और पवन सिंह के गाने भी काफी प्रसिद्ध है।
होली पर पवन सिंह एक नया गाना लेकर आए हैं जो कि काफी ज्यादा वायरल हो रहा है। इस गाने का नाम 'लहंगवा लाल हो जाई' है। इस गाने में पवन सिंह के साथ में खुशी तिवारी को देखा जा रहा है। पवन सिंह और खुशी दोनों ही मिलकर जोरदार होली खेलते हुए देखे जा सकते हैं और साथ ही डांस करते हुए भी नजर आ रहे हैं।
पवन सिंह का यह होली गाना अब होली के मौके पर काफी ज्यादा ट्रेंड में आ गया है और लगातार दर्शकों के बीच में छाया हुआ है। इस गाने को सिर्फ 18 घंटे पहले ही रिलीज किया गया था और इस गाने पर अभी तक 1.7 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। इसका सिलसिला भी लगातार बढ़ रहा है।
इस गाने को पवन सिंह और शिल्पी राज ने मिलकर अपनी आवाज दी है। इस गाने को डायरेक्ट करने का काम बद्री झा ने किया है तो वहीं लिरिक्स लिखने का काम एमपी यादव ने किया है। पवन सिंह के इस गाने को पवन सिंह ऑफिशियल नाम के यूट्यूब चैनल द्वारा शेयर किया गया है और लगातार लोग देश पर कमेंट करते हैं और शेयर करते देखे जा सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications