Bhojpuri Video: पवन सिंह ने अंधेरी रात में अक्षरा सिंह से किया प्यार का इज़हार, देखें पूरा वीडियो...

Bhojpuri Video: भोजपुरी सिनेमा आज के वक्त में किसी भी पहचान का मोहताज नहीं है और आपको बता दें कि यहां पर सितारे भी दर्शकों के दिलों पर राज करते हैं। इसी के अलावा आपको बता दें कि पवन सिंह से लेकर खेसारी लाल यादव तक लोगों के दिलों पर छाए रहते हैं और आए दिन उनके वीडियो भी यूट्यूब पर धमाल मचाते रहते हैं।
पवन सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार कहे जाते हैं और आपको बता दें कि अब तो वह राजनीति में भी अपना हाथ आजमा रहे हैं। लेकिन आपको बता दें कि वह अपनी एक्टिंग और सुरीली आवाज को लेकर भी काफी ज्यादा पसंद किए जाते हैं। उनके नए से लेकर पुराने गाने भी जमकर वायरल होते हैं।
इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है और आपको बता दें कि पवन सिंह का एक गाना जमकर वायरल हो रहा है। दरअसल हम जिस गाने की बात कर रहे हैं उसका नाम 'तोहसे केतना प्यार करीले' है। इस गाने में पवन सिंह के साथ में अक्षरा सिंह को रोमांस करते हुए देखा गया है और दोनों की केमिस्ट्री भी लोगों को काफी पसंद आई है।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि पवन सिंह और अक्षरा सिंह पर फिल्माए गए इस गाने को भोजपुरी फिल्म 'ठोक देब' से लिया गया है। बता दे कि दोनों के बीच में जमकर रोमांस करते हुए देखा जा रहा है। इसी के अलावा पवन सिंह वीडियो में अक्षरा सिंह को प्यार का इजहार करते हुए भी नजर आ रहे हैं।
पवन सिंह और अक्षरा सिंह पर फिल्माए गए इस गाने को डी आर जे रिकॉर्ड्स भोजपुरी नाम के यूट्यूब चैनल से शेयर किया गया है। इस वीडियो पर अभी तक 19 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज आ चुके हैं और आपको बता दें कि इस वीडियो को 8 साल पहले रिलीज किया गया था। दर्शन भी इस वीडियो पर जमकर कमेंट कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications