Bhojpuri Video: इंटरनेट पर छा गया पवन सिंह और चांदनी सिंह का बेडरूम VIDEO, देखने वाले रोक-रोकर देख रहे क्लिप

Bhojpuri Video: भोजपुरी इंडस्ट्री में आए दिनों कोई ना कोई वीडियो तहलका मचा देते हैं। खासतौर पर पवन सिंह और खेसारी लाल यादव के वीडियो तो आए दिनों ट्रेडिंग में बने रहते हैं। फिलहाल तो आपको बता दें कि पवन सिंह का एक बेडरूम डांस वीडियो इंटरनेट पर धूम मचा रहा है। इस वीडियो में पवन सिंह चांदनी सिंह की बाहों में लिपटे नजर आ रहे हैं।
इंटरनेट पर छा गया पवन सिंह और चांदनी सिंह का रोमांस
वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि पवन सिंह चांदनी सिंह के साथ 'नजरिया ना लगे' गाने पर हद से ज्यादा रोमांटिक होते दिख रहे हैं। वीडियो में दोनों के बीच की केमिस्ट्री इस गाने को और भी रोमांटिक बना रही है। पवन सिंह और चांदनी सिंह के फैन्स इस गाने पर बेशुमार प्यार लुटा रहे हैं। लोगों को यह गाना इतना पसंद आ रहा है कि लोग तो इस गाने को बार-बार देख रहे हैं।
पवन सिंह के गाने पर आ रहे हैं रिकॉर्ड तोड़ व्यूज
पवन सिंह का यह गाना 'नजरिया ना लगे' पीआरए फिल्मस के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर 2021 में शेयर किया गया था। यह गाना चार साल पुराना है, लेकिन इस गाने पर ताबड़तोड़ व्यूज आ रहे हैं। बता दें कि इस गाने पर अभी तक 152 मिलियन व्यूज आ चुके हैं। यह गाना इसलिए और भी ज्यादा पसंद किया जा रहा है क्योंकि इस गाने में पवन सिंह रोमांस करते नजर आ रहे हैं साथ ही में इस गाने में उनकी ही आवाज है। जिस वजह से फैन्स इस गाने से आसानी से कनेक्ट हो पा रहे हैं। खैर पवन सिंह के इस पुराने वीडियो ने इंटरनेट हिला दिया है।


Click it and Unblock the Notifications