Bhojpuri Video: नम्रता मल्ला के साथ पवन सिंह ने किया ऐसा डांस, ये 4 मिनट का वीडियो मचा रहा धमाल

Bhojpuri Video

Bhojpuri Video: भोजपुरी इंडस्ट्री में अगर किसी का नाम टॉप की लिस्ट में आता है तो वह हैं पवन सिंह (Pawan Singh)। जी हां, पवन सिंह के गानों के साथ ही उनके म्यूजिक वीडियो और फिल्में भी इंटरनेट पर तूफान मचा देती हैं। बता दें कि पवन सिंह के वीडियो रिलीज होते ही ट्रेंडिंग लिस्ट में आ जाते हैं। पवन सिंह इतने हिट एक्टर हैं कि उनके नए ही क्या पुराने वीडियो भी इंटरनेट पर कहर ढा देते हैं। बता दें कि हाल ही में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि पवन सिंह एक्ट्रेस नम्रता मल्ला के साथ हद से ज्यादा रोमांटिक होते नजर आ रहे हैं।

इंटरनेट पर गदर काट रहा ये म्यूजिक वीडियो

वायरल हो रहा पवन सिंह (Pawan Singh) का यह वीडियो है लाल घाघरा जिसमें वह नम्रता मल्ला के साथ ऐसा रोमांटिक डांस करते नजर आ रहे हैं जिसे देख लोगों के होश उड़ गए हैं। वायरल हो रहे इस वीडियो में दोनों की केमिस्ट्री देखने लायक है। दोनों लाल घाघरा गाने पर डांस करते नजर आ रहे हैं। दोनों के एक्शन, एक्सप्रेशन लोगों के होश उड़ा रहे हैं। भले ही पवन सिंह का यह वीडियो तीन साल पुराना है, लेकिन आज भी यह वीडियो इंटरनेट पर छा गया है।

पवन सिंह के वीडियो पर आए ताबड़तोड़ व्यूज

आपको बता दें कि पवन सिंह के इस गाने में पवन सिंह ने ही आवाज दी है और उनका साथ शिल्पी राज देती नजर आ रही हैं। इस गाने को विजय चौहान ने लिखा है और म्यूजिक शुभम राज ने दिया है। पवन सिंह के इस गाने को सा रे गा मा पा हम भोजपुरी नाम के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है। इस वीडियो पर अभी तक 391 मिलियन व्यूज आ चुके हैं।

Read more about: bhojpuri video pawan singh
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X