Bhojpuri Video : पवन सिंह के बेडरूम वीडियो ने ढाया कहर, इस बार एक नहीं दो-दो हसीनाओं संग किया रोमांस...

Bhojpuri Video : भोजपुरी इंडस्ट्री में अपने नाम का डंका बजाने वाले पावर स्टार यानी कि पवन सिंह (Pawan Singh) के आए दिनों वीडियो सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। फैन्स ही क्या सितारे भी पवन सिंह की आवाज के फैन हैं। पवन सिंह की गायकी के साथ ही उनका अभिनय भी लोगों को बेहद पसंद आता है। भोजपुरी की तमाम हसीनाएं हैं जो पवन सिंह के साथ काम करना चाहती हैं। पवन सिंह इतने पॉपुलर हैं कि उनके नए के साथ ही पुराने वीडियो इंटरनेट पर कहर ढा देते हैं।
दो-दो हसीनाओं संग रोमांस करते दिखे पवन सिंह
फिलहाल तो पवन सिंह का एक बहुत ही रोमांटिक बेडरूम वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि पवन सिंह एक नहीं बल्कि दो-दो हसीनाओं के साथ रोमांस करते नजर आ रहे हैं। जी हां, वीडियो में पवन सिंह और भोजपुरी क्लीन मोनालिसा का जबरदस्त रोमांस देखने को मिल रहा है। दोनों इस वीडियो में हद से ज्यादा रोमांटिक होते नजर आ रहे हैं। जहां एक तरफ पवन सिंह और मोनालिसा की केमिस्ट्री इंटरनेट पर आग लगा रही है वहीं दूसरी ओर इसी वीडियो में पवन सिंह और अक्षरा सिंह एक दूसरे में खोए नजर आते हैं।
वीडियो पर आ रहे हैं ताबड़तोड़ व्यूज
बता दें कि तीनों के ऐसे रोमांस को देखने के लिए फैन्स तो अपनी पलकें भी नहीं झपका रहे हैं। पवन सिंह (Pawan Singh) मोनालिसा (Monalisa) और अक्षरा सिंह (Akshara Singh) के इस गाने का नाम है। 'दिया गुल करा रानी' इस गाने ने इंटरनेट पर धूम मचा दी है। बता दें कि पवन सिंह का यह गाना सात साल पुराना है जिसे वेब म्यूजिक नाम के यूट्यूब चैनल पर शेयर किया गया है, लेकिन यह गाना लोगों को इतना पसंद है कि आज भी यह गाना यूट्यूबृ पर जमकर व्यूज बटोर रहा है।


Click it and Unblock the Notifications