Bhojpuri Video: पवन सिंह का भोजपुरी गाना 'गेरुआ ओढ़निया' ने मचाई धूम, वायरल हुआ सावन का स्पेशल गाना

Bhojpuri Video: भोजपुरी इंडस्ट्री में आए दिनों कोई ना कोई वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा ही देता है। बता दें कि पवन सिंह (Pawan Singh) के गाने तो खासतौर पर सावन में छाए ही रहते हैं। उनके नए के साथ ही पुराने गाने भी सोशल मीडिया पर धूम मचा देते हैं। वहीं हाल ही में उनका एक सावन का गीत सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। यह गाना है 'गेरुआ ओढ़निया' (Geruaa Odhaniya) इस गाने में पवन सिंह और शिल्पा राज (Shilpi Raj) ने आवाज दी है। वहीं इस वीडियो में पवन सिंह और स्मृति सिन्हा की केमिस्ट्री ने वीडियो में चार चांद लगा रही है।
वीडियो पर आ रहे हैं ताबड़तोड़ व्यूज
बता दें कि यह गाना पवन सिंह (Pawan Singh) के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर शेयर किया गया है। यह गाना साल 2022 में पवन सिंह ऑफिशियल नाम के यूट्यूब चैनल पर शेयर किया गया था जिसपर अभी तक 33 मिलियन व्यूज आ चुके हैं। वीडियो पर आए इन व्यूज से अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह गाना भोजपुरी दर्शकों का दिल जीत रहा है।
खूब जमती है शिल्पी राज और पवन सिंह की जोड़ी
बता दें कि शिल्पी राज (Shilpi Raj) भोजपुरी इंडस्ट्री की बेहद ही पॉपुलर सिंगर हैं। अधिकतर वीडियो में जो फीमेल आवाज होती है वह शिल्पी राज की होती है। शिल्पी की आवाज किसी जादू से कम नहीं है। बता दें कि यह पहला गाना नहीं है जो शिल्पा ने पवन सिंह (Pawan Singh) के साथ गाया हो। इसके अलावा दोनों ने कई गाने एक साथ गाए हैं। दोनों की आवाज का तालमेल दर्शकों का मन मोह लेता है। बता दें कि दोनों ने एक साथ 'राजा जी', 'अपना राजा जी के', 'संतोष पागल', 'ले ले आई कोला कोला' समेत तमाम गाने गाए हैं। जो आए दिनों यूट्यूब पर ट्रेंड करते हैं। फिलहाल तो पवन और शिल्पी के तमाम गानों में एक यह गाना 'गेरुआ ओढ़निया' (Geruaa Odhaniya) सावन के मौके पर यूट्यूब पर धमाल मचा रहा है।


Click it and Unblock the Notifications