Bhojpuri Video: पवन सिंह और खेसारी लाल ने जोरदार लगाए ठुमके, ऐसा डांस देख लोगों ने की झमाझम नोटों की बारिश

Bhojpuri Video

Bhojpuri Video: भोजपुरी इंडस्ट्री पर राज करते हैं पवन सिंह (Pawan Singh) और खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav)। जी हां, बता दें कि पवन सिंह और खेसारी लाल यादव के म्यूजिक वीडियोज पर लाखों नहीं करोड़ों की संख्या से व्यूज आते हैं।

दोनों के गाने नए हों या पुराने यूट्यूब पर ट्रेंड में बने रहते हैं। फैन्स तो बस दोनों के नए गानों के रिलीज होने का इंतजार करते है। लेकिन फिलहाल तो पवन सिंह और खेसारी लाल यादव का एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि खेसारी लाल यादव पवन सिंह के साथ मिलकर गजब डांस करते नजर आ रहे हैं।

पवन सिंह और खेसारी लाल यादव ने लगाए जमकर ठुमके
बता दें कि दोनों का यह डांस वीडियो लगभग 6 साल पुराना है। वीडियो में देखा जा सकता है कि पवन सिंह, खेसारी लाल और काजल राघवानी तीनों मिलकर एक शादी में जाते हैं और शादी में तीनों 'सज के सवर के' गाने पर डांस करना शुरू कर देते हैं, लेकिन उसके बाद खेसारी और पवन सिंह सभी को एक किनारे पर स्टेज पर धूम मचा देते हैं। जी हां, वीडियो में देखा जा सकता है कि खेसारी लाल यादव और पवन सिंह कमरतोड़ डांस करते नजर आते हैं। जैसे ही दोनों का डांस रंग जमाने लगता है। शादी में आए बाराती दोनों पर नोटों का बारिश करने लगते हैं। वहीं कई लोग तो स्टेज के नीचे खड़े होकर जमकर तालियां बजाते हैं।

वीडियो देख फैन्स ने जमकर की दोनों की तारीफ
बता दें कि इस वीडियो को लोग बेहद पसंद करते हैं। इस वीडियो पर अभी तक 32 मिलियन व्यूज आ चुके हैं और कमेंट्स की तो लंबी लाइन लग चुकी है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- कुछ भी कहो भोजपुरी इंडस्ट्री के किंग हैं दोनों। वहीं दूसरे ने लिखा- दोनों के बिना भोजपुरी अधूरा है। वहीं तीसरे यूजर ने लिखा-यह डांस एक आइकॉनिक डांस परफॉर्मेंस है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X