Bhojpuri Video: अक्षरा सिंह को गोद में उठा पवन सिंह ने की ये हरकत, स्टेज पर शर्म से लाल-पीली हुईं हसीना

Bhojpuri Video: भोजपुरी इंडस्ट्री के पावर स्टार कहे जाने वाले एक्टर पवन सिंह अपने अभिनय के साथ ही अपनी गायकी और अपने अफेयर्स को लेकर चर्चाओं में बने रहते हैं। बता दें कि पवन सिंह के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं जिसमें वह हसीनाओं के साथ रोमांस करते नजर आते हैं। वहीं एक बार तो ऐसा भी हुआ है कि एक इवेंट में जाकर पवन सिंह एक लड़की को देखकर दीवाने हो गए थे और स्टेज पर ही अपनी शादी को लेकर बात करने लगे थे। बता दें कि यह हसीना कोई और नहीं बल्कि मोनिका मिश्रा थीं।
अक्षरा सिंह को अपनी बाहों में लिए दिखे पवन सिंह
वहीं अब हाल ही में पवन सिंह का एक थ्रोबैक वीडियो इंटरनेट हिला रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि पवन सिंह स्टेज पर ही सरेआम भोजपुरी की नामी हसीना अक्षरा सिंह के साथ रोमांस में डूबे नजर आ रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि भोजपुरी क्वीन अक्षरा सिंह लाल रंग के सूट में नजर आ रही हैं। वहीं पवन सिंह जैसे ही अक्षरा सिंह को स्टेज पर देखते हैं वह उन्हें गोदी में उठा लेते हैं। वहीं खुद को पवन सिंह की बाहों में देख अक्षरा सिंह खुशी से फूले नहीं समाती हैं।
उड़ चुकी हैं अफेयर की खबरें
आपको बता दें कि पवन सिंह और अक्षरा सिंह की अफेयर की खबरें काफी तेज थीं। कुछ अफवाहें ऐसी भी हैं कि अक्षरा सिंह पवन सिंह के बच्चे की मां बनने वाली थीं। बता दें कि ऐसा आरोप पवन सिंह की पत्नी ने अक्षरा पर लगाया था। हालांकि लंबे समय तक चुप्पी साधने के बाद अक्षरा सिंह ने अपने और पवन सिंह के रिश्ते को बस एक अफवाह बताया, लेकिन जैसे ही उन्होंने पवन सिंह का नाम याद किया उनकी आंखों में आंसू आ गए थे।


Click it and Unblock the Notifications