Bhojpuri Video: पवन सिंह ने अक्षरा सिंह संग मचाई तबाही, गाना सुन थिरकने पर हो जाएंगे मजबूर

Bhojpuri Video: पवन सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार माने जाते हैं और आपको बता दें कि वह अपनी एक्टिंग के अलावा अपनी सिंगिंग को लेकर भी दर्शकों के बीच में काफी मशहूर है। इतना ही नहीं आपको बता दें कि वह अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी अक्सर चर्चा का विषय बने हुए नजर आ जाते हैं।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि एक वक्त हुआ करता था जब पवन सिंह का नाम अक्षरा सिंह के साथ में जोड़ा जाता था। दोनों के अफेयर के चर्चे काफी ज्यादा उड़े थे और कहा तो यह भी जाता था कि अक्षरा सिंह पूरी तरीके से पवन सिंह के प्यार में दीवानी थी। हालांकि विवाद भी काफी ज्यादा हुआ और कहा जाता है कि बहुत बुरी तरीके से दोनों का ब्रेकअप हुआ।
लेकिन आपको बता दें कि पवन सिंह और अक्षरा सिंह की आज भी दर्शकों द्वारा जोड़ी को काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। लोग आज भी दोनों को काफी ज्यादा प्यार देते हैं और यूट्यूब पर भी दोनों के नए से लेकर पुराने वीडियो खूब वायरल होते हुए नजर आते हैं। पवन और अक्षरा दोनों को ही कई सारी फिल्मों में साथ में काम करते देखा जा चुका है।
अब हाल ही में यूट्यूब पर पवन सिंह और अक्षरा सिंह का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। हालांकि उनका यह वीडियो काफी पुराना है और इस गाने का नाम 'तबाह कइलू गोरी' है। इस वीडियो को वेव म्यूजिक नाम के एक यूट्यूब चैनल से शेयर किया गया है। वीडियो में पवन सिंह का डांस और रोमांस अक्षरा सिंह के साथ में खूब पसंद किया जा रहा है।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि पवन सिंह और अक्षरा सिंह पर इस फिल्म आए गए गाने पर अभी तक 13 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। इस गाने को भोजपुरी फिल्म त्रिदेव से लिया गया है। इस गाने को आवाज पवन सिंह नहीं दी है और लिरिक्स लिखने का काम अरुण बिहारी ने किया है।


Click it and Unblock the Notifications