Bhojpuri Video: बंद कमरे में रोमांस करते दिखे पवन-अक्षरा, वीडियो ने मचाया तहलका

Bhojpuri Video: भोजपुरी सिनेमा अभी के समय पर दर्शकों के दिलों पर राज करता है और आपको बता दें कि यहां की फिल्मों से लेकर गानों तक को काफी ज्यादा पसंद भी किया जाता है। लेकिन यहां के सितारे भी दर्शकों के दिलों पर राज करते हैं और इस लिस्ट में पवन सिंह से लेकर खेसारी लाल यादव और दिनेश लाल यादव उर्फ़ निरहुआ का नाम भी शामिल है।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि पवन सिंह को भोजपुरी इंडस्ट्री का सुपरस्टार कहा जाता है और उनकी जोड़ी सबसे ज्यादा अक्षरा सिंह के साथ में पसंद की गई है। हालांकि दोनों के बीच में काफी ज्यादा विवाद भी देखने को मिला था और तभी से दोनों को साथ में कभी भी काम करते हुए देखा नहीं जाता है।
इसके बावजूद भी पवन सिंह और अक्षरा सिंह को लोग साथ में देखना पसंद करते हैं। इसी के चलते यूट्यूब पर भी उनके वीडियो खूब वायरल रहते हैं और इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है। वायरल हो रहा है इस वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों जमकर रोमांस और डांस करते हुए नजर आ रहे हैं।
पवन सिंह और अक्षरा सिंह पर फिल्माए जाने वाले इस गाने को भोजपुरी फिल्म 'सरकार राज' से लिया गया है। जिस गाने की हम बात कर रहे हैं उसका नाम 'पातर छितर छोटकी जहजिया' है। दर्शकों द्वारा भी दोनों का यह वीडियो को पसंद किया जा रहा है और दोनों का अंदाज भी काफी ज्यादा लाजवाब है।
पवन सिंह और अक्षरा सिंह के इस वीडियो को वेव म्यूजिक नाम के एक यूट्यूब चैनल द्वारा शेयर किया गया है। जानकारी के लिए आपको बता दें की वीडियो पर 59 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज आ चुके हैं और इसका सिलसिला लगातार बढ़ता ही चला जा रहा है। दर्शक भी वीडियो पर जमकर कमेंट करते हुए देखे जा सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications