Bhojpuri Video: होली के मौके पर अक्षरा सिंह के साथ पवन सिंह ने मचाया धमाल, वीडियो देख मचल जाएगा मन

Bhojpuri Video: पवन सिंह अभी के समय पर भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार बन चुके हैं और आपको बता दें कि अब वह बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी बवाल मचाते हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि पवन सिंह का भोजपुरी इंडस्ट्री में दबदबा है और वह अपने करियर के साथ-साथ अपने निजी जीवन को लेकर भी अक्सर चर्चा का विषय बने हुए नजर आ जाते हैं।
वैसे तो पवन सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री के एक मशहूर एक्टर होने के साथ-साथ सिंगर भी है। लेकिन उनकी लव लाइफ की वजह से काफी ज्यादा विवाद देखने को मिला। एक वक्त था जब पवन सिंह और अक्षरा सिंह की जोड़ी दर्शकों द्वारा खूब पसंद की जाती थी। दोनों पर्दे पर धमाल मचा देते थे। साथ ही दोनों की केमिस्ट्री लाजवाब थी।
लेकिन अब आपको बता दें कि दोनों को लेकर काफी ज्यादा विवाद हुआ और यह भी खबर सामने आई कि दोनों का बहुत ही बुरी तरीके से ब्रेकअप हुआ। हालांकि इस बात में कितनी पुष्टि है यह तो किसी को भी नहीं पता। लेकिन कुल मिलाकर अब पवन सिंह और अक्षरा सिंह साथ में काम नहीं करते हैं। लेकिन दर्शकों द्वारा उनकी पुरानी वीडियो और फिल्में काफी पसंद की जाती है।
यूट्यूब पर आए दिन पवन सिंह और अक्षरा सिंह का कोई ना कोई वीडियो वायरल होता हुआ नजर आ जाता है। अब इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है और उनका एक जबरदस्त वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि यह होली पर फिल्माया गया गाना है।
पवन सिंह और अक्षरा सिंह को इस वीडियो में जमकर डांस और रोमांस करते हुए देखा जा सकता है। दरअसल दोनों पर फिल्माए जाने वाले इस गाने को 'हीरो के होली' एल्बम से लिया गया है। गाने का नाम 'Hamahu Seyan Bani Tuhu Seyan' है। इस गाने को खुद पवन सिंह और अक्षरा सिंह ने अपनी आवाज दी है।
पवन सिंह और अक्षरा सिंह पर फिल्माई जाने वाले इस वीडियो को वेब म्यूजिक नाम के एक यूट्यूब चैनल द्वारा शेयर किया गया है। जानकर हैरानी होगी कि इस वीडियो पर अभी तक 22 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज आ चुके हैं और इसका सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है।


Click it and Unblock the Notifications