..................... Bhojpuri Video Pawan Singh Akshara Singh Hamahu Jawan Bani Song Video Viral - Hindi Filmibeat

Bhojpuri Video: 'हमहू जवान बनी...' पवन सिंह पर छाया जवानी का खुमार, अक्षरा सिंह संग पार्क में किया ये काम

Akshara Singh

Bhojpuri Video: भोजपुरी इंडस्ट्री अभी के समय पर सिर्फ देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी काफी ज्यादा छा चुकी है। यहां पर कई सारे ऐसे सितारे हैं जो कि दर्शकों के दिलों पर राज करते हैं और इस लिस्ट में पवन सिंह से लेकर खेसारी लाल यादव और दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ का नाम भी शामिल है।

लेकिन आपको बता दें कि पवन सिंह एक ऐसे सितारे हैं जिनकी एक्टिंग ही नहीं बल्कि आवाज भी काफी ज्यादा मधुर है। पवन सिंह को भोजपुरी सिनेमा का सुपरस्टार कहा जाता है और इतना ही नहीं आपको बता दें कि जितना वह प्रोफेशनल लाइफ में नाम कमा चुके हैं। उससे कहीं ज्यादा उन्होंने निजी जिंदगी में सुर्खियां बटोरी।

काफी लंबे समय तक पवन सिंह का नाम अक्षरा सिंह के साथ में जोड़ा जाता था। इतना ही नहीं खबर तो यह भी है कि दोनों का बहुत बुरी तरीके से ब्रेकअप हुआ और अब दोनों को स्क्रीन पर साथ में नहीं देखा जाता है। लेकिन आपको बता दें कि एक वक्त था जब दोनों पर्दे पर धमाल मचा देते थे। दोनों की जोड़ी दर्शकों द्वारा काफी पसंद की जाती थी।

आज भी अक्षरा सिंह और पवन सिंह को साथ में देखने के लिए लोग तरसते हैं। हालांकि इसके बावजूद भी यूट्यूब पर उनके पुराने वीडियो खूब वायरल रहते हैं और इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है। दोनों का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसे भोजपुरी फिल्म 'सत्या' से लिया गया है। इस गाने का नाम 'हमहू जवान बनी' है।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि वीडियो में अक्षरा सिंह और पवन सिंह को जमकर डांस करते हुए देखा जा सकता है। साथ में वह ठुमके तो लगा ही रहे हैं लेकिन उनका रोमांस करने का अंदाज भी काफी लाजवाब है। वीडियो को वेव म्यूजिक नाम के यूट्यूब चैनल से शेयर किया गया है और इस पर अभी तक 120 मिलियन से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं।

Read more about: akshara singh pawan singh
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X