Bhojpuri Video: अक्षरा सिंह की अदाओं पर लट्टू हुए पवन सिंह, खूब किया रोमांस, देखें वायरल वीडियो

Bhojpuri Video: पवन सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार कहे जाते हैं और आपको बता दें कि उनके गानों को लेकर फैन्स भी काफी ज्यादा एक्साइटेड रहते हैं। पवन सिंह को अभी तक काफी सारी भोजपुरी फिल्मों में देखा जा चुका है और वह एक बेहतरीन एक्टर होने के साथ-साथ सिंगर भी है। भोजपुरी इंडस्ट्री पर उनका दबदबा बना हुआ है।
लेकिन आपको बता दें कि पवन सिंह को वैसे तो काफी सारी हसीनाओं के साथ में रोमांस करते हुए देखा जा चुका है। लेकिन उनकी जोड़ी ज्यादातर अक्षरा सिंह के साथ में ही पसंद की जाती है। हालांकि अब दोनों को साथ में पर्दे पर नहीं देखा जाता है लेकिन एक वक्त था जब दोनों की जोड़ी हिट हुआ करती थी।
यूट्यूब पर तो आज भी पवन सिंह के गाने खूब वायरल होते हुए नजर आते हैं और अक्षरा सिंह के साथ में भी खूब वीडियो देखी जाती है। इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है और अक्षरा सिंह के साथ में पवन सिंह का एक गाना जमकर वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे हैं गाने को फिल्म 'धड़कन' से लिया गया है।
पवन सिंह और अक्षरा सिंह पर फिल्माए जाने वाले इस वीडियो में दोनों को जमकर रोमांस करते हुए और डांस करते हुए भी देखा जा सकता है। लोगों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है और हर कोई इसका लुत्फ़ भी उठा रहा है। हम जिस गाने की बात कर रहे हैं उसका नाम 'दोल्हा पट्टी' है। इस वीडियो को काफी पसंद भी किया जा रहा है।
अक्षरा सिंह और पवन सिंह के इस वीडियो को वेव म्यूजिक नाम के एक यूट्यूब चैनल द्वारा शेयर किया गया है। इस वीडियो पर अभी तक 5.2 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज आ चुके हैं और इसका सिलसिला लगातार बढ़ता ही चला जा रहा है। लोगों द्वारा भी इस वीडियो को काफी ज्यादा प्यार मिल रहा है।


Click it and Unblock the Notifications