..................... Bhojpuri Video Pawan Singh Akshara Singh Chala Na Piparawa Ke Tarawa Video Viral - Hindi Filmibeat

Bhojpuri Video: जंगल के बीच पवन सिंह ने अक्षरा सिंह संग लड़ाया इश्क़, अभी देख डालें धमाकेदार वीडियो

Akshara Singh Pawan Singh

Bhojpuri Video: भोजपुरी सिनेमा में आज के समय में काफी सारे सितारे ऐसे हैं जो दर्शकों के दिलों पर राज करते हैं। इस लिस्ट में अक्षरा सिंह से लेकर पवन सिंह और खेसारी लाल यादव से लेकर दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ तक का नाम शामिल है। इतना ही नहीं आपको बता दें कि कुछ तो ऐसी जोड़ियां है जिनको देखने के लिए दर्शक उतावले रहते हैं।

इसमें सबसे पहला नाम पवन सिंह और अक्षरा सिंह कहा जाता है। पवन सिंह को भोजपुरी इंडस्ट्री का सुपरस्टार कहा जाता है तो वही अक्षरा सिंह इंडस्ट्री की क्वीन मानी जाती है। दोनों की जोड़ी काफी ज्यादा बेहतरीन है और भले ही आज के वक्त में वह दोनों साथ में काम नहीं करते हैं। लेकिन करियर में उन्होंने साथ में काफी फिल्मों में काम किया है।

यूट्यूब पर भी पवन सिंह और अक्षरा सिंह के वीडियो वायरल होते हुए नजर आ जाते हैं। अब इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है और दोनों का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दोनों जमकर रोमांस करते हुए देखे जा सकते हैं और जंगल के बीच में खूब डांस भी कर रहे हैं।

पवन सिंह और अक्षरा सिंह पर फिल्माए जाने वाले इस गाने का नाम 'चला ना पिपरावा के तरवा' है। इस गाने को भोजपुरी फिल्म 'त्रिदेव' से लिया गया है। इस गाने को खुद पवन सिंह और मशहूर भोजपुरी सिंगर प्रियंका सिंह ने अपनी आवाज दी है। दर्शकों द्वारा भी यह वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है।

पवन सिंह और अक्षरा सिंह के इस वीडियो को वेव म्यूजिक फिल्मी गाने नाम के एक यूट्यूब चैनल द्वारा शेयर किया गया है। इस वीडियो पर अभी तक 1 लाख 84 हज़ार से भी ज्यादा व्यूज आ चुके हैं और इसका सिलसिला लगातार बढ़ता ही चला जा रहा है। फैन्स द्वारा भी इस वीडियो पर खूब इस जोड़ी को प्यार मिल रहा है।

Read more about: akshara singh pawan singh
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X