Bhojpuri Video: 'दिल लेके जइबे...' में आस्था सिंह के साथ पवन सिंह ने लगाए जोरदार ठुमके, देखें वीडियो

Aastha Singh Pawan Singh

Bhojpuri Video: भोजपुरी सिनेमा अभी के समय पर लोगों के दिलों पर राज करता है और आपको बता दें कि यहां पर कई सारे ऐसे सितारे हैं जो कि अपनी अदाकारी के चलते काफी ज्यादा प्रसिद्ध है। इस लिस्ट में पवन सिंह से लेकर खेसारी लाल यादव और दिनेश लाल यादव जैसे सितारों का नाम भी शामिल है।

लेकिन आपको बता दें कि भोजपुरी इंडस्ट्री में पवन सिंह को सुपरस्टार कहा जाता है और इतना ही नहीं वह अपनी एक्टिंग के अलावा अपनी सिंगिंग को लेकर भी काफी ज्यादा चर्चा का विषय बने हुए रहते हैं। हाल ही में रिलीज हुई फिल्म स्त्री 2 में उनका गाना आई नहीं काफी ज्यादा इस समय ट्रेंड करता हुआ नजर आ रहा है।

हालांकि पवन सिंह को भोजपुरी इंडस्ट्री में काफी ज्यादा एक्टिव देखा जाता है। साथ ही आए दिन उनके यूट्यूब पर नए से लेकर पुराने वीडियो वायरल होते हुए नजर आ जाते हैं। अब इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है और उनका एक बेहद ही पुराना वीडियो जमकर यूट्यूब पर वायरल होता हुआ दिखाई दे रहा है।

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि पावर स्टार कहे जाने वाले पवन सिंह को आस्था सिंह के साथ में जमकर रोमांस करते हुए देखा जा रहा है। इतना ही नहीं दोनों जमकर डांस भी करते हुए देखे जा रहे हैं। हम जिस गाने की बात कर रहे हैं उसका नाम 'दिल लेके भाग जइबे' है। यह गाना यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि पवन सिंह और आस्था सिंह पर फिल्माए जाने वाले इस गाने को टाइम्स म्यूजिक भोजपुरी नाम के एक यूट्यूब चैनल द्वारा शेयर किया गया है। इस गाने को पवन सिंह और शिवानी सिंह ने अपनी आवाज दी है। वीडियो पर अभी तक 14 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज आ चुके हैं और इसका सिलसिला लगातार बढ़ता ही चला जा रहा है।

More from Filmibeat

Read more about: aastha singh pawan singh
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X