..................... Bhojpuri Video of singer Shivani Singh singing Marad Matha Ke Darad is on top 30 after 5 months - Hindi Filmibeat

Bhojpuri Video: इस गाने को यूट्यूब पर जाकर सर्च कर रहे लोग, सिर्फ एक लड़की पड़ी खेसारी, निरहुआ पर भारी!

Bhojpuri Video

Bhojpuri Video: भोजपुरी सिनेमा आज के समय में इतना फेमस नहीं, जितने इसके गाने फेमस हैं। भोजपुरी गाने आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं और ज्यादातर गाने में तो खेसारी लाल, निरहुआ या पवन सिंह ही फीचर होते हैं, लेकिन एक सिंगर ऐसी भी आई है, जिसने अकेले ही इन बड़े स्टार्स की बैंड बजा दी है।

एक ही लड़की ने उड़ाया गर्दा

सोशल मीडिया पर एक भोजपुरी गाना 'तू मरद नहीं माथा के दरद हवा राजा जी' काफी वायरल हो रहा है। इस गाने को देखकर लग रहा है कि इसे बेहद कम बजट में बनाया गया है। क्योंकि इस गाने में एक ही आर्टिस्ट दिख रहा है और वो है इस गाने की सिंगर शिवानी सिंह। इस गाने में सिंगर ही बार-बार साड़ी बदलकर नजर आ रही हैं। हालांकि, उन्होंने इस गाने में कमाल के एक्सप्रेशन दिए हैं और लोग उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं।

अब भी टॉप 30 में शामिल है ये गाना

इस गाने को गाया है शिवानी सिंह ने। इस गाने के लिरिक्स लिखे हैं प्रिंस प्रियदर्शी ने। इस गानो को प्रोड्यूस किया है अनंत कुमार ने। आपको बता दें ये गाना पिछले साल नवंबर में रिलीज हुआ था और आज भी ये गाना टॉप 30 म्यूजिक वीडियो में से एक है।

100 मिलियन से भी ज्यादा मिले व्यूज

इस गाने को 30 नवंबर 2024 में रिलीज किया गया था। सिर्फ पांच महीने के अंदर इस गाने को 100 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। इस गाने की लोकप्रियता का अंदाजा आपको कमेंट बॉक्स देखने पर साफ मिल जाएगा। इस गाने के कमेंट बॉक्स ने सिंगर और सॉन्ग की खूब तारीफ की है। एक यूजर ने लिखा-'फाड़ू वाइब है', दूसरे यूजर ने लिखा- 'लाइफ में पहली बार भोजपुरिया गाना सर्च किया है', तीसरे यूजर ने लिखा- 'भोजपुरी गाना सुनकर कुछ पल के लिए ही सही सारा टेंशन खत्म हो जाता है'।

Read more about: bhojpuri video
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X