Bhojpuri Video: काजल राघवानी संग खेत में दिन दहाड़े रोमांटिक हुए निरहुआ, इस भोजपुरी गाने ने मचा दी खलबली

Bhojpuri Video

Bhojpuri Video: काजल राघवानी (Kajal Raghwani) और निरहुआ (Nirahua) की जोड़ी भोजपुरी इंडस्ट्री की मोस्ट पॉपुलर जोड़ी में से एक है। दोनों की जोड़ी लगभग साथ में ही नजर आती है। दोनों के म्यूजिक वीडियो और फिल्में आते ही तहलका मचा देती हैं। खासतौर पर दोनों के रोमांटिक म्यूजिक वीडियो तो फैन्स को बार-बार देखने पर मजबूर कर देते हैं। फिलहाल तो हाल ही में दोनों का एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर कहर ढा रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों दिन दहाड़े खेत में ऐसा डांस करते हैं कि लोगों के होश उड़ जाते हैं।

काजल-निरहुआ ने खेत में किया गजब रोमांस
वायरल हो रहे काजल (Kajal Raghwani) और निरहुआ (Nirahua) के इस वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों 'हम हैं पिया जी के पतरी तिरियवा' गाने पर मदहोशी से थिरकते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में दोनों का रोमांस लोगों को बार-बार देखने पर मजबूर कर रहा है। बता दें कि इस वीडियो को साल 2015 में भोजपुरी फिल्म्स नाम के यूट्यूब चैनल पर शेयर किया गया था। जिसपर अभी तक 4.5 करोड़ से भी ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। बता दें कि दोनों के इस वीडियो ने यूट्यूब पर बवाल मचा दिया है। यह वीडियो भोजपुरी फिल्म पटना से पाकिस्तान का है। जो फैन्स द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है।

फैन्स की फेवरेट जोड़ी है काजल-निरहुआ
आपको बता दें कि यह पहला वीडियो नहीं है इससे पहले भी काजल राघवानी और निरहुआ के कई वीडियोज वायरल हो चुके हैं जो सोशल मीडिया पर धमाल मचा देते हैं। बता दें कि दोनों की जोड़ी फैन्स को बेहद पसंद आती है। यही वजह है कि दोनों की जोड़ी भारी डिमांड में रहती है। बता दें कि इस गाने के अलावा दोनों दुगना तड़का, सौतिनिया, चिकन सामान जैसे कई सुपरहिट गानों में साथ काम कर चुके हैं।

Read more about: bhojpuri video
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X