Bhojpuri Video: आम्रपाली दुबे से निरहुआ ने मांगा दहेज, बंदूक लगाकर एक्ट्रेस बोली- 'लव किए हो तो...'

Bhojpuri Video

Bhojpuri Video: भोजपुरी सिनेमा में कई ऐसे नाम है, जिन्हें लोग साथ में देखना पसंद करते हैं। इन एक्टर्स की केमिस्ट्री को लोग काफी पसंद करते हैं और आज हम जिस सुपरहिट जोड़ी की बात कर रहे हैं, वो है- निरहुआ (दिनेश लाल यादव) और आम्रपाली दुबे की।

निरहुआ आम्रपाली का गाना वायरल

निरहुआ और आम्रपाली को आज किसी पहचान की जरूरत नहीं है। इन दोनों की हर फिल्म और गाने दर्शकों के दिलों में खास जगह बना लेते हैं। यही वजह है कि जब भी ये जोड़ी साथ में नजर आती है, तो फैंस के दिलों में एक अलग ही एक्साइटमेंट देखने को मिलता है।

निरहुआ आम्रपाली की केमिस्ट्री

इन्हीं का एक पुराना गाना फिर से वायरल हो रहा है और इस गाने इन दिनों इंटरनेट पर ताबड़तोड़ देखा जा रहा है। इस गाने का नाम है "लव किया तो दहेज कैसा", जो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर ट्रेंड कर रहा है। इस गाने में निरहुआ और आम्रपाली दुबे की रोमांटिक केमिस्ट्री और मस्तीभरे अंदाज ने दर्शकों का दिल जीत लिया है।

गाने में दिया सोशल मैसेज

इस गाने की खास बात यह है कि इसे खुद निरहुआ और आम्रपाली दुबे ने अपनी आवाज में गाया है। गाने का म्यूजिक विनय विनायक ने दिया है और बोल आजाद सिंह ने लिखे हैं। यह गाना काफी मनोरंजक तो है ही लेकिन साथ-साथ सामाजिक संदेश भी दे रहा है।

पांच साल में 12 मिलियन व्यूज

आपको बता दें, इस गाने को पांच साल पहले रिलीज किया गया था और इसे तब से लोग अपना भरपूर प्यार दे रहे हैं। आपको यकीन नहीं होगा लेकिन इस गाने को पांच साल में 12 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। अगर आपने अभी तक "Love Kiya To Dahej Kaisa" नहीं देखा है, तो देर मत कीजिए। यह गाना यूट्यूब पर लोगों का प्यार लूट रहा है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X